फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   navratr mahotsav

कटड़ा : नवरात्र में सुबह प्रभात फेरी, शाम को निकाली जाएगी शोभायात्रा

विज्ञापन
navratr mahotsav
कटड़ा। केशव आश्रम के प्रांगण में रविवार को सनातन धर्म सभा की बैठक हुई। इसमें सनातन धर्म सभा कटड़ा के सदस्य मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान रतन सिंह मनहास ने की। इसमें फैसला लिया गया कि शारदीय नवरात्र में हर दिन सुबह प्रभात फेरी व शाम को शोभायात्रा निकाली जाएगी। हर दिन फव्वारा चौक में आरती व शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

फैसला किया कि आगामी नवरात्र में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन सनातन धर्म सभा द्वारा किया जाएगा। इसमें प्रथम नवरात्र में तड़के प्रभात फेरी का आयोजन, सायंकाल में भव्य शोभायात्रा का आयोजन व फव्वारा चौक पर वैष्णो देवी की भव्य आरती का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे कस्बा में शाम को रोजाना सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों जहां तक की दुकानों आदि में पवित्र ज्योति की जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही सनातन धर्म सभा की तरफ से सभी तरह के वाहनों तथा प्रमुख जगहों पर प्रेम से बोलो जय माता दी के स्टिकर लगाए जाएंगे। कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। नवरात्र आयोजन कमेटी के सदस्यों में अजय कुमार शर्मा, पूर्ण गुप्ता, श्यामलाल पादा, शिवकुमार शर्मा, रमन गोस्वामी, रमेश शर्मा, बाबूराम, रतन शर्मा, राकेश शर्मा, करण सिंह, विशाल शर्मा, रमेश शर्मा, अश्वनी कटोच, सनी खजुरिया, रमणीक नवादा, शशि गुप्ता, अजय वर्मा, राकेश दुबे, मोहनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed