{"_id":"6339dbad1fb39c04ae443d06","slug":"navratr-katra-news-jmu2693438192","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वार्टर फाइनल मुकाबले: 18 में से छह ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वार्टर फाइनल मुकाबले: 18 में से छह ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश
विज्ञापन
7 नंवर भेंट प्रतियोगिता में भजन सुनाता गायक 8 नंवर पहले तीन स्थानों पर आए गायक
- फोटो : KATRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हो रही अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता में रविवार के क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। इसमें उन गायकों को गाने का मौका मिला जो पहले छह दिन के प्रिलिमनरी राउंड में दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। क्वार्टर फाइनल में 18 गायकों ने भेंटों की प्रस्तुति दी जिनमें से छह गायकों को सेमीफाइनल में प्रवेश मिला।
क्वार्टर फाइनल में गाने वाले गायकों में जम्मू के मोहिंद्र सोनी, शुभम, आदित्य, चंदन कुमार, राहुल लकनोत्रा, सुनील अटवाल, सिमरन, रितिका कक्कड़, नितिन माही, रियासी के संजीव सिंह, दिल्ली की मेघना, सांबा के करण कुमार, अखनूर के विवेक मोहन, कटड़ा के चेतन समोत्रा, कनयाला की रीमा देवी, पंजाब की मीनू अटवाल, नरिंद्र और कठुआ के सन्नी सलीम शामिल रहे। इन्होंने अपनी भेंटों से रातभर माहौल भक्तिमय बनाए रखा।
इससे पहले शनिवार रात हुए अंतिम प्रिलिमनरी राउंड में जम्मू के नरिंद्र सिंह ने पहला स्थान प्राप्त कर सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश पाया। साथ ही उन्हें 10 हजार रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप मिली। इसी दौरान जम्मू की रितिका कक्कड़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्हें पांच हजार रुपये नकद दिए गए। जबकि, तीसरा स्थान संयुक्त रूप से कठुआ के सन्नी सलीम व जम्मू के नितिन माही के नाम रहा।
विज्ञापन
इससे पहले एसडीएम कटड़ा अंग्रेज सिंह, प्रसिद्ध गायक जानी सूफी ने ज्योत प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान निर्णायकों की भूमिका गायक जानी सूफी, डॉ. सुरिंद्र कुमार, डॉ. सीएल वर्मा ने निभाई। प्रतियोगिता का फाइनल मंगलवार को होगा, जिसमें हिंदी फिल्मों की कई हस्तियां मौजूद रहेंगी।