फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   navratr

तेरे हथ डोर साडी दातिए, नचाई जा नचाई जा... दाती असीं कमजोर...

विज्ञापन
navratr
कटड़ा। शारदीय नवरात्रि के चलते धर्मनगरी मां वैष्णो के रंग में रंगी हुई है। बुधवार को तीसरे दिन की शुरूआत नवरात्रि महोत्सव के तहत निकाली गई प्रभात फेरी से हुई। इसमें मां की भेंटों और भजनों तेरे हथ डोर साडी दातिए, नचाई जा नचाई जा, दाती असीं कमजोर..., चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है... और पौड़ी पौड़ी चढ़दा जा जय माता दी करदा जा... आदि से पूरी धर्मनगरी गूंजती रही। इससे पूरा क्षेत्र मां की भक्ति में लीन रहा। इसमें स्थानीय लोगों सहित श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रभात फेरी का धर्मनगरी में जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। एसपी अमित भसीन ने प्रभात फेरी को हरी दिखा कर रवाना किया। प्रभात फेरी में माता चंद्रघंटा की भव्य झांकी भी शामिल थी। इस दौरान जगह-जगह भक्तों ने नतमस्तक हो कर आशीर्वाद प्राप्त किया। झांकी में ब्रह्मा, विष्णु और महेश की झांकी भी शामिल थी। यह प्रभात फेरी वरुण चौक, भूमिका मार्ग, रेलवे मार्ग, अंबिका चौक से होते हुए बस स्टैंड पहुंची। प्रभात फेरी में कुमार पांडे एवं पार्टी के कलाकारों ने भजन-कीर्तन कर भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। मुख्य बस स्टैंड पर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। एसोसिएशन के प्रधान राज कुमार पाधा ने बताया कि वीरवार को शिवाजी शैल्खे के नेतृत्व में महाराष्ट्र के कलाकार कार्यक्रम की प्रस्तुती देंगे। इस मौके पर शिव कुमार, अजय शर्मा, राज कुमार दूबे, रमनीक शर्मा, मनोज सदोत्रा, राकेश शर्मा, विमल कुमार, राजेश गुप्ता, रतन चंद और पीसी रैना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डोगरी गीतों और नृत्यों की रही धूम
हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में तीसरे दिन गीत एवं नाटक प्रभाव के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के लोक गीत, नृत्य सहित देशभर की संस्कृतियों का एक मंच पर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित व गणेश वंदना से हुई। इसके बाद इसा गराएं देया लंबड़ा ओ... की प्रस्तुति से कलाकारों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अन्य प्रस्तुतियों में कालेया कांवा वे लेई सनेड़ा जा..., राज्यस्थानी चैरी नृत्य, मणिपुरी लहरूवा नृत्य, हिमाचली नाटी आदि शामिल थे। आयोजक दुर्गा दास ने बताया कि इन कार्यक्रमों को प्रस्तुत करने के लिए कई राज्यों से कलाकार धर्मनगरी पहुंचे हैं और आगामी दिनों में कई बेहतरीन कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा आरती देखने पहुंच रहे भक्त
नवरात्रि पर्व पर भूमिका मंदिर में हर संध्या पर भव्य गंगा आरती का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बारीदार संघर्ष कमेटी व बींग अंडियन पेटरियाटस नामक एनजीओ की इस पहल की काफी सराहना की जा रही है। बुधवार की संध्या पर आयोयित हुई इस भव्य आरती में स्थानीय लोगों सहित बड़ी संख्या में मां वैष्णो के भक्त भी शामिल रहे। गौरतलब रहे कि भूमिका मंदिर मां वैष्णो देवी यात्रा का प्रमुख पड़ाव है। ऐसे आयोजन से इस स्थान के प्रति भक्तों का रूझान बढ़ेगा।
जम्मू के राजीव सलोत्रा ने पहला स्थान हासिल कर सेमीफाइनल में पाया सीधा प्रवेश
नवरात्रि महोत्सव पर योगाश्रम परिसर में जारी अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। दूसरे दिन मंगलवार को देर रात जम्मू के राजीव सलोत्रा ने प्रथम स्थान हासिल कर सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश पाया है। वहीं, दूसरे स्थान पर भी जम्मू के ही शुभम हैं। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दिल्ली की मेघना, सांबा के कर्ण कुमार व अखनूर के विवेक मोहन रहे। दूसरे व तीसरे स्थान के विजेता को क्वार्टर फाइनल में प्रतिभा दिखाने का फिर से मौका मिलेगा। पहले स्थान पर रहे राजीव ने मेरी मैया दा द्वारा किना सोहना लगदा... भेंट की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। पहले स्थान पर रहने के लिए दस हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर रहे सुभम ने दे चरणा दा प्यार माई नी मैनु रख ले सेवादार... भेंट प्रस्तुत कर पांच हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर रहने वाले गायकों को तीन हजार रुपये की राशि दी गई। इससे पहले करीब 40 गायकों ने चयन में हिस्सा लिया था, जिनमें से दस गायकों को मौका मिला। अन्य गायकों में निधि सिंह, साहिल, रंजु गुप्ता, आशीश व नरेश कुमार आदी शामिल रहे। मंच संचालन राकेश वजीर ने किया। दो अक्तूबर को प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल होगा। इसमें प्रिलिमनरी राउंड में दूसरे व तीसरे स्थान के विजेता जोर आजमाइश करेंगे। तीन अक्तूबर को प्रिलिमनरी राउंड के प्रथम स्थान के विजेता व कवार्टर फाइनल से चुने गए गायकों में प्रतियोगिता होगी।

अटका आरती में गायक विपन अनेजा ने किया मां की महिमा का गुणगान
बुधवार सुबह की वैष्णो देवी भवन में अटका आरती के दौरान भेंट गायक विपन अनेजा की भेंटों से समूचा भवन गूंज उठा। उन्होंने प्रसिद्ध भेंट तेरे दर पर आया तन मन वार के... व तेरे लाल ने तेरा लड़ फड़या... से की शुरूआत की। इससे पूरा भवन मां के जयकारों से गूंज उठा। विदेशी फल-फूलों से सजे भवन के बीच भक्तों का आना जारी है।
आज के कार्यक्रम
- सुबह छह बजे धर्मनगरी के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकलेगी भव्य प्रभात फेरी
- दोपहर दो बजे से रघुनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा होगी
- शाम सात बजे से रेलवे मार्ग पर माता की कहानी पर आधारित लेजर शो होगा
- रात नौ बजे से योज्ञाश्रम परिसर में अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता होगी
- रात आठ बजे से हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में गीत एवं नाटक प्रभाव के रंगारंग कार्यक्रम होंगे
- शाम सात बजे एशिया चौक से मुख्य बस स्टैंड तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी
यात्रियों के लिए सुझाव
- भवन में दर्शन से पहले यात्री अपना कीमती सामान लॉकर्स में जमा करवा सकते हैं
- धर्मशाला आदि में रुकने वाली यात्री पूरी स्थिति स्पष्ट करें अन्यथा बाद में होटल की तरह बिल चुकाना पड़ सकता है
- बस स्टैंड पहुंचने पर यात्री अनाधिकृत गाइडों से बचें अन्यथा धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं
- हींग, शिलाजीत, केसर आदि दुकान से ही खरीदें, फेरीवालों से ठगी का शिकार हो सकते हैं
- यात्री ऑनलाइन पंजीकरण करवाने का प्रयास करें अन्यथा लंबे समय तक कतार में खड़ा रहना पड़ सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed