{"_id":"616727e80d0a86527b15cdb1","slug":"navratr-katra-news-jmu245726329","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोत्सव में गूंजे हंसी के फव्वारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोत्सव में गूंजे हंसी के फव्वारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। नवरात्र महोत्सव पर हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में कार्यक्रमों का दौर जारी है। बुधवार को श्राइन बोर्ड के डिप्टी सीईओ दीपक दुबे ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर शुरुआत कराई। रीजनल आउटरीच ब्यूरो के रंगारंग कार्यक्रमों में सातवें दिन डोगरी डांस करते हुए गीत इसे ग्रां दे आ लंबड़ा ओ इने छोरुऐं की लेयां समजाई... ने पंडाल में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक जारी कार्यक्रमों में विभिन्न नृत्यों की प्रस्तुति हुई जिनमें माता की भेंटें, गणेश वंदना, हिमाचली लोक गीत, धुम्मर, लम्बड़ा, महाराष्ट्री लावणी, उड़ीसा का चुइक चूर आदि शामिल थे। इस प्रस्तुतियों के बीच में लियो नामक मैजिक शो भी प्रस्तुत हुआ। इस आयोजन के लिए राम लाल, दुर्गा प्रसाद, नीरज वर्मा, आदि कलाकार मौजूद रहे।
महोत्सव में गूंजे हंसी के फव्वारे
कटड़ा। हायर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार रात को हास्य कलाकारों ने हंसी का रंग बिखेरा। जिससे दर्शक लोटपोट हो गए। करीब तीन घंटे चली इस प्रतियोगिता में बाहरी राज्यों के कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, पर्यटन विभाग, नगरपालिका व प्रेस मीडिया क्लब कटड़ा के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में सात हास्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। जिनमें अमृतसर के मनप्रीत सिंह को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। दूसरा स्थान कटड़ा के सोनू धन्ना व तीसरा स्थान संयुक्त रूप से जम्मू के ईशान व विनय ने प्राप्त किया। प्रथम स्थान के विजेता को 5100 रुपये, दूसरे स्थान के विजेता को 3100 व तीसरे स्थान के विजेता को 2100 रुपये पुरस्कार में दिए गए।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार रहे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले विनय शर्मा, सोनू दन्ना, मनप्रीत सिंह, इशान मंसोत्रा सहित अन्य लोग शामिल रहे। मंच का संचालन डीके ने किया निर्णायक मंडली की भूमिका निर्देशक अदित्य भानु, सत्य ऋषि और दविंद्र ठाकुर ने निभाई। इस मौके पर नपा अध्यक्ष बिमल इंदु, एडी पर्यटन विभाग अंबिका बाली, एसडीपीओ कुलजीत सिंह, आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।