फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   National Unity Day

किश्तवाड़ में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
National Unity Day
फोटो...किश्तवाड़ में सरदार पटेल जंयती पर एकता दिवस मनाया। - फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जिले में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, शिक्षा संस्थानों, एनएचपीसी, दुलहस्ती पावर स्टेशन, आदि में कई कार्यक्रम आयोजित कर शपथ ली गई।
विज्ञापन

मुख्य समारोह उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने मिनी सचिवालय में आयोजित किया, जहां जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकता की शपथ दिलाई गई। बाद में उन्होंने युवा सेवा एवं खेल विभाग की आयोजित एक विशेष मोटरसाइकिल रैली को एडीडीसी शाम लाल, संयुक्त निदेशक योजना मोहम्मद इकबाल, एसीआर अख्तर हुसैन काजी और एसीडी किशोर सिंह कटोच की उपस्थिति में झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज धारण करने वाले लगभग 31 बाइकर्स और 10 सहायकों ने रैली में भाग लिया। यह डीसी कार्यालय से शुरू हुई, जो कुलीद चौक, टीआरसी किश्तवाड़, एसएसपी कार्यालय, संग्राम भट्टा गांव, पुलिस चेक पोस्ट वस्सर से होकर आठ किलोमीटर की दूरी तय अंत में डीसी कार्यालय में समाप्त हुई। इस दौरान जिला खेल अधिकारी खराती लाल शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी एसके भगत, सीएचओ किश्तवाड़ मुश्ताक अहमद वानी, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जिला पुलिस लाइन में हुई परेड
पुलिस ने जिला पुलिस लाइन में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। इस दौरान एसएसपी शफकत हुसैन बट्ट ने परेड की सलामी ली, और शपथ का वाचन किया। जिसमें एएसपी राजिंदर सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। परेड में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, सशस्त्र पुलिस और वन संरक्षण विभाग के दल शामिल थे, जिन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के साथ-साथ देश के एकीकरण के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लिया। परेड का समापन टुकड़ियों के मार्च पास्ट के साथ हुआ।

-----
एनएचपीसी दुलहस्ती पावर स्टेशन में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एनएचपीसी दुलहस्ती पावर स्टेशन के महाप्रबंधक (विद्युत) सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने फील्ड हॉस्टल में अधिकारियों को एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर जीसी सिन्हा उप महाप्रबंधक (विद्युत), जगरूप कुमार वरिष्ठ प्रबंधक (विद्युत), परमानंद वरिष्ठ प्रबंधक (विद्युत), डीपी अवधिया वरिष्ठ प्रबंधक (आईटी), अशोक कुमार धनवाल वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो...किश्तवाड़ में सरदार पटेल जंयती पर एकता दिवस मनाया। एनएचपीसी दुल हस्ती पावर स्टेशन में ...

फोटो...किश्तवाड़ में सरदार पटेल जंयती पर एकता दिवस मनाया। एनएचपीसी दुल हस्ती पावर स्टेशन में ...- फोटो : UDHAMPUR

फोटो...किश्तवाड़ में सरदार पटेल जंयती पर एकता दिवस मनाया। मिनी सचिवालय से बाईक रैली आयोजित

फोटो...किश्तवाड़ में सरदार पटेल जंयती पर एकता दिवस मनाया। मिनी सचिवालय से बाईक रैली आयोजित- फोटो : UDHAMPUR

फोटो...किश्तवाड़ में सरदार पटेल जंयती पर एकता दिवस मनाया।

फोटो...किश्तवाड़ में सरदार पटेल जंयती पर एकता दिवस मनाया।- फोटो : UDHAMPUR

फोटो...किश्तवाड़ में सरदार पटेल जंयती पर एकता दिवस मनाया। डीसी कार्यालय परिसर में शफत लेत अधिकारी

फोटो...किश्तवाड़ में सरदार पटेल जंयती पर एकता दिवस मनाया। डीसी कार्यालय परिसर में शफत लेत अधिकारी- फोटो : UDHAMPUR

फोटो...किश्तवाड़ में सरदार पटेल जंयती पर एकता दिवस मनाया। सरकूट मिडिल स्कूल

फोटो...किश्तवाड़ में सरदार पटेल जंयती पर एकता दिवस मनाया। सरकूट मिडिल स्कूल- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed