{"_id":"6b09e776c0ba88b37309f6c2","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-10-agr1010-1072907-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कश्मीर घाटी में कड़ाके की सर्दी, शोपियां माइनस 4.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कश्मीर घाटी में कड़ाके की सर्दी, शोपियां माइनस 4.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा
विज्ञापन
श्रीनगर की डल झील में सर्द सुबह नाविक। संवाद
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में इस मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान लुढ़ककर माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दक्षिण कश्मीर का शोपियां जिला माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ पूरी घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। घाटी के अधिकांश मैदानी और पहाड़ी इलाकों में रात का पारा जमाव बिंदु (शून्य) से नीचे बना हुआ है। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री, प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम माइनस 2.8 और अधिकतम 15.1 डिग्री, जबकि घाटी के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम माइनस 2.4 और अधिकतम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 और अधिकतम 16.6 डिग्री तथा कोकरनाग में न्यूनतम माइनस 0.3 और अधिकतम 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, शुष्क मौसम में तापमान के व्युत्क्रमण के कारण ऊंचाई पर स्थित स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग मैदानी इलाकों की तुलना में अपेक्षाकृत गर्म रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 3 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर में मौसम मुख्यतः शुष्क और ठंडा बना रहेगा। इस दौरान श्रीनगर में अधिकतम तापमान 14 से 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि 29 नवंबर से आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद 4 से 6 दिसंबर के बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी के आसार हैं।