फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   National Highway Udhampur

Udhampur News: घाटी की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को रोका, दाेपहर को छोटे यात्री वाहन किए रवाना

विज्ञापन
National Highway Udhampur
जखैनी से हाइवे बंद होने पर उधमपुर में रोके गए हैवी वाहनों की कतार।
- ट्रक व अन्य भारी वाहनों को नहीं मिली अनुमति, डोडा, भद्रवाह- किश्तवाड़ रूट पर यातायात सुचारु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रविवार रात रामबन के मरोग में सड़क धंसने के कारण सोमवार सुबह उधमपुर से घाटी की ओर जाने वाले सभी वाहनों को जखैनी चौक पर रोक दिया गया। दोपहर लगभग एक बजे छोटे यात्री वाहनों के लिए यातायात फिर से बहाल कर दिया गया। लेकिन देर शाम तक बड़े वाहनों को घाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
जानकारी के अनुसार रामबन के मरोग इलाके में सड़क धंसने के चलते उधमपुर के कई इलाकों में यात्री वाहनों सहित ट्रक व लोड कैरियर वाहनों की कतारें लगी रहीं। प्रभावित स्थल से मलबा हटाने के बाद एकतरफा मार्ग को बहाल किया गया। जिसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे राजमार्ग को छोटे यात्री वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया। उधमपुर में रोके सभी छोटे यात्री वाहनों को घाटी की ओर रवाना किया गया। यातायात पुलिस की ओर से ट्रक और भारी वाहनों को अभी तक घाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, उधमपुर से राजमार्ग के रास्ते चिनाब वैली की ओर यातायात संपूर्ण रूप से बहाल रहा। किश्वताड़, भद्रवाह, डोडा और बटोत रूट पर वाहनों की आवाजाही रोजमर्रा की तरह जारी रही। उधमपुर के जखैनी, मियां बाग, फ्लाटा आदि इलाकों में रोके गए ट्रक व अन्य हैवी वाहनों को अगले निर्देश जारी होने के बाद छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
मलबा हटाने और राजमार्ग पर एकतरफ से मार्ग बहाल होने परे छोटे वाहनों को जाने दिया जा रहा है। जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और राहत कार्य जारी रहने के चलते बड़े वाहनों को अभी नहीं छोड़ा गया है। जैसे ही राहत कार्य पूरा होता है तो बड़े वाहनों के लिए एकतरफा यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
-
जतिंद्र सिंह, डीएसपी ट्रैफिक उधमपुर-रामबन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article