{"_id":"613bad2b8ebc3eb6fa77352a","slug":"national-hghiway-udhampur-news-jmu2433709122","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। रामबन के कैफेटेरिया मोड़ इलाके में शुक्रवार सोमवार को पस्सियां गिरने पर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग करीब तीन घंटे बंद रहा, जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राजमार्ग के खुलने के बाद कुछ समय के बाद जाम की समस्या पैदा हो गई, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया।
जानकारी अनुसार शुक्रवार तड़के करीब चार बजे कैफेटेरिया मोड़ इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पस्सियां गिरने लगी और वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इसके बाद राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी ने राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे मशक्कत करने के बाद सुबह करीब सात बजे राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली।
राजमार्ग के खुलने पर पुलिस ने सबसे पहले बीच में फंसे वाहनों को जम्मू और घाटी की तरफ रवाना किया। हालांकि राजमार्ग खुलने के बाद कुछ समय के लिए जाम की परेशानी बन गई। लेकिन पुलिस ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया और फिर सुचारु रूप से यातायात चलने लगा। दिन भर दोनों तरफ से वाहन चलते रहे। उधमपुर से ट्रकों को घाटी की तरफ जाने के लिए दोपहर 12 बजे के बाद अनुमति मिली।