फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Murder seven years ago revealed

सात साल पूर्व हुई रहस्यमय हत्या का खुलासा!

Wed, 14 Jan 2015 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन Updated Wed, 14 Jan 2015 11:19 AM IST
विज्ञापन
Murder seven years ago revealed

सात साल पहले हुई एक रहस्यमय हत्या के मामले का रामबन पुलिस ने अब खुलासा किया। अभी तक मृतक के गुमशुदगी का मामला दर्ज था।

विज्ञापन


इस मामले ने फिर से तूल तब पकड़ा, जब मृतक के एक करीबी रिश्तेदार ने सीजेएम कोर्ट में इस मामले की जांच करवाने की अपील की। गत दिवस डोमनी गली से एक कंकाल और कपड़े मिलने से हत्या की पुष्टि हो गई।

जानकारी के मुताबिक हाला धंद्राट निवासी गुलाम कादिर लोहार 30 जुलाई 2007 को अचानक लापता हो गया था। कई दिनों तक उसका पता नहीं चलने पर उसके रिश्तेदारों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होता देख कर सात साल बाद गुलाम कादिर के एक करीबी रिश्तेदार ने 12 दिसंबर 2014 को सीजेएम कोर्ट रामबन में गुलाम कादिर के रहस्यमय तरीके से लापता होने के मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सीजेएम कोर्ट ने पुलिस को जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने आनन-फानन में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। दल का मुखिया डीएसपी हेडक्वार्टर नरिंद्र परिहार को बनाया गया जबकि इसमें सब इंस्पेक्टर पद्मदेव सिंह के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी शामिल रहे।

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। इनमें से एक व्यक्ति ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पहले से ही तयशुदा साजिश के तहत हाला के ही रहने वाले मो. शरीफ ने गुलाम कादिर को भेड़-बकरियां खरीदने के बहाने करीब तीस किलोमीटर दूर डोमनी गली इलाके ले गया।

वहां पर उसके एक और साथी गुलाम नबी निवासी कुमेत की मदद से गुलाम कादिर से पैसे छीन लिए गए और उसे एक ऊंची पहाड़ी से धक्का देकर गहरी खाई में गिरा दिया गया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया, जिस दौरान वहां से कंकाल और गुलाम कादिर के कपड़े मिले। पकड़ों को उसके रिश्तेदारों ने पहचाना।


उसके बाद पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अभी यह पता नहीं चला है कि उसकी हत्या क्यों की गई। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि मृतक की काफी संपत्ति है। वह अविवाहित था। उसका अपना कोई वारिस भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed