{"_id":"686590d45dc68132040cdecd","slug":"murder-in-kishtwar-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-415-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किश्तवाड़ में युवक की हत्या, सरथल मार्ग पर वैन में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किश्तवाड़ में युवक की हत्या, सरथल मार्ग पर वैन में मिला शव
विज्ञापन
किश्तवाड़ में वारदात की जगह पर मौजूद लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में बुधवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव ईको वैन (जेके17 ए 7539) से बरामद किया गया। मृतक की पहचान पवन कुमार निवासी बिड्डा गांव, नागसेनी तहसील के रूप में हुई है। पुलिस के साथ फारेंसिक टीम ने भी वारदात वाली जगह पर पहुंची थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. ईशान गुप्ता और थाना प्रभारी किश्तवाड़ फिरदौस अहमद ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस को एक फोन काॅल आई कि किश्तवाड़-सरथल मार्ग पर द्राबा गांव के पास एक निजी ईको वैन में एक युवक का शव मिला है। युवक की हत्या कर किसी ने उसका शव वैन में रखा है। सूचना मिलपर पर दोनों अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन को जब्त कर लिया।
बाद में डीएसपी ने बताया कि यह हत्या का मामला है जिसकी उच्चस्तर पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में फारेंसिक टीम की भी मदद ले रही है।