फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Murder Case Solved

Udhampur News: अवैध संबंधों के कारण हुई हत्या, गुमराह के लिए शव वाला वाहन सड़क किनारे छोड़ा

विज्ञापन
Murder Case Solved
किश्तवाड़ पुलिस की हिरासत में आरोपी पति व पत्नी।
किश्तवाड़ पुलिस का 24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल का मामला सुलझाने का दावा
विज्ञापन

संवाद समाचार एजेंसी
किश्तवाड़। जिला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक अंधे कत्ल का मामला सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने कथित अवैध संबंधों के चलते एक व्यक्ति की नृशंस हत्या में शामिल आरोपी पति-पत्नी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी नरेश सिंह ने बताया कि दो जुलाई को सूचना मिली थी कि एक वाहन (जेके17ए/7539) द्राब सरथल में सड़क किनारे खड़ा है और जिसके अंदर एक पुरुष का शव पड़ा है। इस सूचना पर धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू की गई। डीएसपी मुख्यालय किश्तवाड़ डॉ. ईशान गुप्ता, एसएचओ इंस्पेक्टर फिरदौस अहमद और अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

घटनास्थल का निरीक्षण और प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की पहचान पवन कुमार निवासी लोअर बिड्डा, तहसील नागसेनी के रूप में हुई। स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) ने कई संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि मृतक के उजला देवी निवासी चंगम सरथल, किश्तवाड़ के साथ अवैध संबंध थे। जब उसके पति संदीप कुमार को इसका पता चला तो उसने पत्नी के साथ मिलकर पवन की हत्या करने की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जुलाई को उजला ने पवन को मिलने के बहाने अपने घर बुलाया। जब वह उसके घर पहुंचा तो दोनों ने उसे पकड़ लिया और तब तक बेरहमी से पीटा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद दोनों ने उसका शव को गाड़ी में रखा और जांच को गुमराह करने के लिए वाहन को सड़क किनारे छोड़ दिया।
दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

किश्तवाड़ पुलिस की हिरासत में आरोपी पति व पत्नी।

किश्तवाड़ पुलिस की हिरासत में आरोपी पति व पत्नी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed