{"_id":"60f473458ebc3e6d261e26f3","slug":"more-than-three-thousand-people-got-vaccinated-udhampur-news-jmu2397420186","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार से अधिक लोगों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार से अधिक लोगों को लगा टीका
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में रविवार को तीन हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के पास नया स्टाक पहुंचने के बाद ही वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। दस हजार से अधिक वैक्सीन का नया स्टाक पहुंच गया है और सोमवार को पांच हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगने की संभावना है।
वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह से ही लोगों का वैक्सीन सेंटरों में पहुंचना शुरू हो गया था। वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी सुबह से तैनात होकर काम करने लगी थी। लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा कर अपनी बारी का इंतजार शुरू कर दिया था। शाम तक चली प्रक्रिया में कुल 3327 लोगों को वैक्सीन लग सकी है। इनमें छह स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी डोज, 12 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी डोज, 18 से 44 आयु वर्ग में 2200 लोगों को पहली और एक को दूसरी डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 110 लोगों को पहली और 729 लोगों को दूसरी, 23 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 246 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। 45 से अधिक आयु वर्ग में अब ज्यादातर लोगों को दूसरी डोज लगाई जा रही है।
पहली डोज लगवाने लोगों की संख्या में कमी आई है। इनको स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर जाकर ही वैक्सीन लगा रही है। जबकि दूसरी डोज लगवाने वाले लोग वैक्सीन सेंटर में पहुंच कर वैक्सीन लगवा रहे हैं। रविवार शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास 8410 डोज उपलब्ध थी। पर्याप्त स्टाक होने के चलते सोमवार को पांच हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगने की संभावना है।