{"_id":"749b93ea252a352dc4fb729de6325441","slug":"more-than-one-hundred-houses-collapsed-in-doda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोडा में डेढ़ सौ से ज्यादा कच्चे मकान गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोडा में डेढ़ सौ से ज्यादा कच्चे मकान गिरे
Updated Wed, 18 Mar 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से जारी भारी बारिश और बर्फबारी से जीनजीवन केवल अस्तव्यस्त ही नहीं हुआ, बल्कि तबाही भी मचाई है। हाईवे और तकरीबन लिंक रोड तो बंद हैं ही दैनिक उपयोग की चीजों की भारी किल्लत हो गई है।
विज्ञापन
इस बीच चार दिनों के अंदर गांव मलान नई बस्ती, कलिहाड, बगला, अस्सर ब्लाक, कोटि आदि क्षेत्रों से 150 के करीब कच्चे मकानों के गिरने की खबर मिल रही है। कई गिरने की कगार पर भी है।
विज्ञापन
जिला आयुक्त डोडा भूपिंद्र कुमार ने कहा कि अभी हमारे पास पूरे जिले से आंकड़े नहीं आए हैं कि कितने मकान गिरे हैं, परंतु मातहत अधिकारियों से आंकड़े एकत्रित करने को कहा है। अब तक प्रशासन के पास 24 मकानों के पूरी तरह ध्वस्त होने की सूचना मिल चुकी है।
विज्ञापन
जिलाधीश ने कहा कि सबसे अधिक नुकसान सड़कों का हुआ है। भद्रवाह, किश्ताड़, ठाठरी, गंदोह, भागवा की सड़कों पर भूस्खलन हुआ है और पस्सियां गिरी हैं। इसके कारण सभी सड़कें बद हैं।
सोमवार को मौसम ठीक होने के बाद आरएंडबी विभाग को सभी सड़कों को जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। मिली सूचना की के अनुसार नजीर अहमद टाक निवासी भगस ठाठरी और अमर चंद निवासी लैलोत अस्सर का मकान पूरी तरह से ढह गया।
परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे हैं। पूरे जिले में कई मकानों में दरारें आ गई हैं जो कभी भी गिर सकते हैं। एक दिन धूप निकने के बाद फिर से शाम के समय बादलों ने आसमान को घेरना शुरू कर दिया है, जिससे लोगों में भारी दहशत है।