{"_id":"636954bd94f65d60936b72c4","slug":"monday-market-udhampur-news-jmu2717980184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़ों की बिक्री में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़ों की बिक्री में आई तेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। बारिश और ठंडी हवाएं चलने से सर्दी में हुई बढ़ोतरी का असर मंडे मार्केट और गर्म कपड़ों की बिक्री में दिखा है। सोमवार को सजे बाजार में अन्य दिनों के मुकाबले काफी भीड़ देखी गई, शहर सहित ग्रामीण इलाकों के लोगों को जमकर गर्म कपड़ों की खरीदारी करते देखा गया है। उधर, ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों के कारोबार में बढ़ोतरी से कारोबारियों ने राहत महसूस की है।
दो दिन से शहर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ठंड बढ़ने लगी है। इसके साथ ही बाजार में गर्म कपड़ों की बिक्री में भी बढ़ोतरी होने लगी है। सोमवार को बारिश के बाद तापमान में गिरावट के बाद अचानक से गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आ गई है। सोमवार को देविकानगरी में लगी मंडे मार्केट में अधिकतर स्टॉलों और रेहड़ी-फड़ी पर गर्म कपड़ों को बिक्री होती रही। ठंड से बचने के लिए कोई जैकेट तो कोई गर्म टोपी खरीद रहा था। खरीदारी करने में हर वर्ग के लोग पहुंचे हैं। बाजार में सुबह से लेकर शाम तक कपड़ों की दुकानों में ग्राहकों की सबसे अधिक संख्या नजर आई। महिलाओं की तरफ से गर्म सूट की भी बहुत ज्यादा खरीदारी की जा रही है। कपड़ा व्यापारी विकास शर्मा ने बताया कि तापमान में गिरावट होने के बाद गर्म कपड़ों की बिक्री तेज हुई है। अब मौसम में बदलाव के बाद कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।