फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   MLA Visit

Udhampur News: मनकोटिया ने लाटी, चनैनी, नरसु व ओमाला का किया दौरा

विज्ञापन
MLA Visit
उधमपुर। भाजपा विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने शुक्रवार को लाटी, चनैनी, नरसु और ओमाला का दौरा किया और जनता सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। मनकोटिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अगर अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति को देखते हैं तो तुरंत प्रशासन को इसके लिए अवगत करवाएं। आज जिस तरह की स्थिति बनी है, इससे निपटने के लिए हमारे सुरक्षा बल और देश के प्रधानमंत्री सक्षम है। मनकोटिया ने कहा कि प्रशासन और आम नागरिकों को आपस में तालमेल के साथ काम करना है। इसके साथ ही हर मंडल में रक्तदान के लिए 100 नौजवानों की कमेटी गठित की। अगर जरूरत पड़ती है तो हमारे नौजवान हर वक्त अपना रक्तदान करने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही हेल्थ विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी गई कि वह 24 घंटे अपना काम करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed