फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   MLA Innagurate the Baisakhi Fair

बैसाखी केवल एक त्योहार नहीं, हमारी ऐतिहासिक विरासत का आधार : पठानिया

विज्ञापन
MLA Innagurate the Baisakhi Fair
उधमपुर में नैनसू क्षेत्र में बैसाखी मेले का उद्घाटन करते विधायक आरएस पठानिया। 
नैनसू में तीन दिवसीय बैसाखी मेला शुरू, विधायक ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के बाहरी इलाके नैनसू में भी रविवार को प्राचीन शिव मंदिर परिसर में देविका तट के किनारे पर तीन दिवसीय बैसाखी मेला शुरू हो गया। इसका उद्घाटन उधमपुर-पूर्वी क्षेत्र के विधायक रणबीर सिंह पठानिया ने किया।
मेले में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पठानिया ने कहा कि बैसाखी केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी सामूहिक आध्यात्मिक विरासत, सांस्कृतिक परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत का आधार है। यह जम्मू के लोगों की अमर भावना और एकता का उत्सव है। उन्होंने कहा कि देविका के पवित्र तट पर स्थित नैनसू का प्राचीन आप शंभू मंदिर अनादि काल से बैसाखी मेले का पारंपरिक मेजबान रहा है। उन्होंने सदियों पुरानी परंपरा को कायम रखने के लिए शिव मंदिर समिति नैनसू की प्रशंसा की।
विज्ञापन

स्थानीय समुदाय को पठानिया ने निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया और क्षेत्र में सांस्कृतिक पर्यटन और विरासत उत्सवों को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने विभिन्न विभागों के प्रति आभार भी व्यक्त किया जिनके समन्वय से कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन संभव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए थे। इस उत्सव में उधमपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने स्थानीय कला, संस्कृति, संगीत और पारंपरिक खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुरक्षा के भी कडे बंदोबस्त किए गए थे। मेले में बच्चों ने झूलों का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed