{"_id":"69dfff11fc4045df4d066430","slug":"missing-youth-ghaziabad-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103387-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की उम्मीद और बहन की तलाश: आखिर मिल ही गया अभिषेक, वैष्णो देवी की नगरी में मिला लापता बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की उम्मीद और बहन की तलाश: आखिर मिल ही गया अभिषेक, वैष्णो देवी की नगरी में मिला लापता बेटा
Fri, 17 Apr 2026 05:44 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 05:44 PM IST
सार
डेढ़ महीने से लापता गाजियाबाद का युवक अभिषेक कटड़ा में बाणगंगा मार्ग पर अपनी मां और बहन को मिला। अभिषेक शर्मा 20 फरवरी को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। लंबे समय बाद बेटे को पाकर मां और बहन की आंखों से आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
डेढ़ महीने बाद वैष्णो देवी के दरबार में मिला लापता बेटा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
धर्मनगरी से भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है जहां डेढ़ महीने से लापता उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का युवक मां और बहन को मिल गया। अभिषेक शर्मा 20 फरवरी को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उस दौरान अभिषेक की मां की तबीयत काफी खराब थी जिस कारण वह तनाव में था। इसी परेशानी के चलते बिना बताए घर से निकल गया। परिवार ने तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच अभिषेक कटड़ा की गलियों में विक्षिप्त अवस्था में घूमता रहा।
विज्ञापन
जब कहीं पता नहीं चला तो अभिषेक की मां और बहन को एक दिन विचार आया कि बेटा मां वैष्णो देवी का परम भक्त है और अक्सर दर्शन के लिए जाता था। इसी उम्मीद के सहारे परिवार कटड़ा पहुंचा। किस्मत ने साथ दिया और पिछले सप्ताह बाणगंगा मार्ग पर उन्हें युवक बदहवास हालत में दिखा। पहचान करने पर वह अभिषेक ही निकला।
विज्ञापन
लंबे समय बाद बेटे को इस हालत में पाकर मां और बहन की आंखों से आंसू छलक पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से परिवार उसे सुरक्षित घर ले गया है।