{"_id":"67fd666f3a5c404339086b51","slug":"minister-javed-rana-gave-tribute-to-dr-ambedkar-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-122311-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहेब ने जातिगत भेदभाव से लड़ने के लिए जीवन किया समर्पित : जावेद राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहेब ने जातिगत भेदभाव से लड़ने के लिए जीवन किया समर्पित : जावेद राणा
विज्ञापन
जयंती समारोह के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को समानित करते हुए मंत्री व अन्य अतिथिगण।
- जयंती समारोह में श्रद्धांजलि अर्पित कर समाज के प्रति योगदान को किया याद
उधमपुर। जल शक्ति मंत्री जावेद अहमद राणा ने सोमवार को भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर को उनकी 135वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें 20वीं सदी का महानतम भारतीय बताते हुए राणा ने भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि देश का संविधान सभी नागरिकों के लिए न्याय, स्वतंत्रता और समानता की गारंटी देता है। मंत्री राणा आंबेडकर कल्याण संगठन ट्रस्ट की ओर से उधमपुर के जहैनी में आंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री ने लोगों को आंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं जिन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता और हाशिए पर पड़े लोगों के सशक्तीकरण के लिए समर्पित कर दिया। जाति व्यवस्था के चंगुल से दलितों की मुक्ति के अग्रदूत के रूप में उन्होंने अनुसूचित जातियों और अन्य पिछड़े समुदायों के लिए समान अधिकार, प्रतिनिधित्व और अवसर सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किए।
उन्होंने सभी से एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए खुद को समर्पित करने का आग्रह किया जो सभी के लिए समावेशी, समतापूर्ण और न्यायपूर्ण हो। मंत्री ने विशेष रूप से युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने और मानवता की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने का आग्रह किया। इस बात पर भी जोर दिया कि राष्ट्रीय प्रगति, शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए समाज के सभी वर्गों के बीच समानता को बढ़ावा देना आवश्यक है।
विज्ञापन
डीसी सलोनी राय ने भारतीय संविधान को आकार देने में बाबा साहेब के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला और आयोजकों को इस तरह के सार्थक और प्रभावशाली कार्यक्रम की मेजबानी के लिए बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा डॉ. आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया।
प्रो. तारा नाथ ने स्वागती भाषण दिया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और छात्रों की ओर से थीम-आधारित सांस्कृतिक प्रदर्शनों और नुक्कड़ नाटक की शृंखला प्रस्तुत की गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अलावा शहर में मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता जल शक्ति इंजीनियर विकास शर्मा, मुख्य अभियंता सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मनोज गुप्ता, डीएफओ नवनीत सिंह, पीओ पोषण सुभाष डोगरा, डीआईओ व सीईओ नगर पालिका राजिंदर डिगरा, डीडीसी सदस्य जसवीर सिंह आदि शामिल हुए।