{"_id":"68604e70567369478001ee0d","slug":"meritorial-students-feel-proud-udhampur-news-c-10-agr1006-647649-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मेधावी विद्यार्थी सम्मानित होने से अपने आप में कर रहे हैं गर्व महसूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मेधावी विद्यार्थी सम्मानित होने से अपने आप में कर रहे हैं गर्व महसूस
विज्ञापन
अरुण कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। दसवीं कक्षा में अच्छे अंक हासिल कर पास होने वाली नवेया अंथाल का कहना था कि भविष्य ज्योति कार्यक्रम के तहत अमर उजाला की ओर से सम्मानित किए जाने पर वह आभार व्यक्त करती हैं। उसका कहना था कि यह मंच हमारे लिए आगे बढ़ने व इससे भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बहुत कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि आज का दिन उनके लिए बहुत ही खुशी का पल है कि उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया गया। उन्होंने कहा कि वह डाॅक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती है।
बारहवीं कक्षा अच्छे अंकों से पास करने वाले अरुण कुमार का कहना था कि आज उन्हें बहुत खुशी हुई है कि उनके द्वारा की गई मेहनत बेकार नहीं गई। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्हें सम्मानित किया गया है वह उनके माता-पिता के लिए भी गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान मेहनत कर उन्होंने अच्छे अंक प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि वह आगे भी इससे भी ज्यादा लगन व मेहनत के साथ पढ़ाई करेंगे ताकि वह अपने मुकाम को हासिल कर देश की सेवा कर सके।
दसवीं कक्षा में अच्छे अंकों से पास होकर अपने माता -पिता व स्कूल का नाम रोशन करने वाली मनीशा ठाकुर का कहना था कि वह इससे भी ज्यादा मेहनत करेगी। उन्होंने कहा कि कभी उन्होंने सोचा नहीं था कि उन्हें इस तरह से मंच पर बुलाकर डीआईजी द्वारा सम्मानित किया जाएगा यह उनके लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि वह आगे जाकर बैंक मैनेजर बनना चाहती है।
विज्ञापन
दसवीं कक्षा को अच्छे अंकों से पास करने वाली शरवनी सूर्यावंश का कहना था कि जिस तरह से उन्हें सम्मानित कर मेडल व प्रमाण पत्र दिया गया है यह उनके लिए खुशी का पल है। उन्होंने कहा कि मेहनत कभी जाया नहीं जाती है यह आज उन्हें पता चल गया है। उन्होंने कहा कि वह आगे जाकर वकील बनना चाहती है जिसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी।