फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   merathon

उत्तर प्रदेश में आयोजित मैराथन में उधमपुर की अंजली को स्वर्ण पदक

विज्ञापन
merathon
उत्तर प्रदेश में आयोजित मैराथन में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली अंजली - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के भारत नगर में रहने वाली अंजली ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में आयोजित 10 किलोमीटर की मैराथन में स्वर्ण पदक जीता है। अंजली ने बताया कि वह इससे पहले भी कई मैराथन में हिस्सा लेकर पदक जीत चुकी हैं। लेकिन, यह पदक उनके लिए खास है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से लौटने पर रविवार को अंजली ने अपने परिवार के साथ जीत का जश्न मनाया। अंजली ने बताया कि यूथ गेम्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश की तरफ से मथुरा में एथलेटिक का आयोजन किया गया था। इसी में एक 10 किलोमीटर मैराथन रखी गई थी। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। लेकिन, इसमें उसको पहला स्थान मिला, और स्वर्ण पदक से नवाजा गया।
विज्ञापन

अंजली ने कहा कि इतनी बड़ी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक मिलने के बाद उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को चुनने के लिए जम्मू में नवंबर में ट्रायल हुआ था। ट्रायल में उनका चयन हो गया। स्वर्ण पदक मिलने के बाद मेहनत रंग लाई है। अंजली ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने कई मैराथन में हिस्सा लिया है, और कई पुरस्कार जीते हैं। उनका सपना सेना में जाकर देश की सेवा करना है। वह इसके लिए मेहनत कर रही हैं। स्वर्ण पदक मिलने के बाद पिता संजय कुमार के साथ पूरा परिवार बहुत खुश है।

उत्तर प्रदेश में आयोजित मैराथन में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली अंजली

उत्तर प्रदेश में आयोजित मैराथन में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली अंजली- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed