{"_id":"629cf5ba8164d41f61225794","slug":"meeting-udhampur-news-jmu261307798","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुद्धमहादेव मेले की तैयारियों को जल्द पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुद्धमहादेव मेले की तैयारियों को जल्द पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। ऐतिहासिक सुद्धमहादेव के तीन दिवसीय मेले का आयोजन सोमवार 13 जून से होने जा रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद सैयद खान की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक बैठक हुई।
बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल, परिवहन, यातायात प्रबंधन, पेयजल व बिजली आपूर्ति, विभागीय स्टालों की स्थापना, सड़क के रखरखाव, दरों की जांच, आदि व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। एडीसी ने सभी जिला अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए तालमेल बनाकर काम करने का निर्देश दिया। कहा कि मेला शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी की जानी चाहिए।
उन्होंने स्थानीय मेला समिति से मेले को सफल बनाने के लिए आगे आने का आग्रह किया, क्योंकि क्षेत्र के पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में जनता की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। तहसीलदार चिनैनी को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया, और मेले से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेने को कहा।
विज्ञापन
वहीं, जल शक्ति विभाग को मेला स्थल पर जलापूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए कहा, जबकि कार्यपालक अभियंता जेपीडीसीएल को मेले के दौरान निर्बाध बिजली देने के निर्देश दिए। एडीसी ने संबंधित अधिकारी को सड़क की मरम्मत का काम जल्द शुरू करने का निर्देश दिया, और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों की टीम तैनात करने का निर्देश दिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले के दिनों में जिला पुलिस पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात करेगी। जबकि, एआरटीओ विभिन्न स्थानों से पर्याप्त संख्या में बसें तैनात करेंगे। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न विभागीय स्टाल लगाने को कहा।