फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra: Special arrangements will be made for devotees in Navratri festival

Katra: नवरात्र महोत्सव में यात्रियों की सुविधा के लिए किए जाएंगे खास इंतजाम

Wed, 21 Sep 2022 05:18 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2022 05:18 PM IST
सार

नवरात्र के दौरान हजारों भक्तों के आने की संभावना है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षित, शांतिपूर्ण और आरामदायक यात्रा व नवरात्र उत्सव गतिविधियों के संचालन के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
Katra: Special arrangements will be made for devotees in Navratri festival
श्राइन बोर्ड के अधिकारी व अन्य नवरात्र माहोत्सव को लेकर बैठक करते हुए - फोटो : KATRA

विस्तार

श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने आध्यात्मिक केंद्र कटड़ा में वरिष्ठ अधिकारियों और नवरात्र उत्सव समारोह समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें नवरात्र उत्सव को भव्य बनाने के लिए कटड़ा में अंतिम व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान नवरात्र महोत्सव के सुचारू संचालन के लिए आयोजकों से कार्यक्रम पर गहन चर्चा की। कहा गया कि यात्रियों की सुविधा के हर इंतजाम होंगे।
विज्ञापन


सीईओ को 26 सितंबर से 4 अक्टूबर नौ दिवसीय उत्सव के दौरान कटड़ा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से अवगत कराया। सीईओ ने व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए सभी आयोजकों के घनिष्ठ सहयोग पर जोर दिया। नवरात्र महोत्सव का आयोजन संयुक्त रूप से पर्यटन विभाग और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। सीईओ ने कहा कि नवरात्र के दौरान हजारों भक्तों के आने की संभावना है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षित, शांतिपूर्ण और आरामदायक यात्रा व नवरात्र उत्सव गतिविधियों के संचालन के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


बैठक में महोत्सव के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि श्राइन बोर्ड का सभी हितधारकों को पूर्व की प्रथा के अनुसार पूर्ण सहयोग प्रदान किया जायेगा। धार्मिक सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में विविध आयामों को जोड़ने के लिए उल्लेखनीय सामूहिक कार्यक्रम जैसे प्रभातफेरी, माता की कहानी, भेंट प्रतियोगिता, दंगल, हास्य व्यंग्य प्रतियोगिता, शोभायात्रा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा, गरबा नाइट कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों में विवेकानंद राय निदेशक पर्यटन विभाग, श्राइन बोर्ड के नवनीत सिंह, अतिरिक्त सीईओ एसपी अमित भसीन, एसडीएम अंग्रेज सिंह, श्राइन बोर्ड के विश्वजीत सिंह, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed