फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   meeting

कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन ने किया मंथन

विज्ञापन
meeting
कटड़ा। चीन के बाद देश में कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद जिला रियासी प्रशासन भी हरकत में आ गया है। वीरवार को धर्मनगरी में डीसी रियासी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसमें उन्हें कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करने के साथ ही बचाव के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह कस्बे स्थित श्राइन बोर्ड के आध्यात्मिक केंद्र में डीसी इंदु कंवल चिब की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए कस्बे की बस स्टैंड यूनियन, टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन के लोगों को जागरूक किया गया। बताया कि कि कटड़ा में देशभर से लोग मां के दर्शन के लिए आते हैं, जिस कारण वायरस फैलने का खतरा अधिक है। इसलिए जितनी सावधानी बरती जाए उतनी कम है। इस मौके पर बताया गया कि किसी से हाथ न मिलाएं और दूर से ही नमस्ते करें। हाथ दिन में ज्जादा से ज्यादा धोएं और हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें। वहीं, मुंह पर माश्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन

अगर किसी को खांसी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखते हैं तो तुरंत स्वस्थ केंद्र में जांच करवाएं। इस मौके पर एसएसपी रश्मि वजीर, सीएमओ रियासी प्रीतम सिंह, एसडीएम अशोक कुमार, बीएमओ गोपाल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वजीर, वीरेंद्र केसर सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में बनाया गया है कंट्रोल रूम
बैठक में बताया गया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए कटड़ा के अस्पताल में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें डॉकटर तैनात हैं। इसके साथ ही हैलीपैड, पंजीकरण कक्ष पर भी यात्रियों पर नजर रखी जा रही है। विभाग द्वारा यात्रा मार्ग पर बाण गंगा, आंर्दकुवारी, सांझी छत्त व भवन में डाक्टर नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed