{"_id":"65a1a1edaf64c842cb079b66","slug":"mata-vaishno-devi-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-558-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दिनभर छाए रहे बादल, ठंड में बढ़ोतरी से श्रद्धालुओं में कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दिनभर छाए रहे बादल, ठंड में बढ़ोतरी से श्रद्धालुओं में कमी
Sat, 13 Jan 2024 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम आठ बजे तक 16,500 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की तरफ रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी सहित भवन में शुक्रवार को सुबह से ही दिनभर बादल छाए रहने के साथ ही ठंडी हवाएं चलती रही। इससे ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। साथ ही देश विदेश से दर्शनों के लिए आए श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन की तरफ दर्शनों के लिए गर्म कपड़े पहनकर रवाना हुए।
लोहड़ी पर्व पर मां वैष्णो देवी के दरबार में दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी आई है। हेलिकॉप्टर सेवा सुबह से शाम तक जारी रही। दूसरी तरफ अर्धकुंवारी से भवन और भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा व बैटरी कार सेवा जारी रही। वहीं सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। इससे भवन सहित आसपास के क्षेत्र व त्रिकुटा मार्ग सहित कस्बे में ठंड में भारी इजाफा हुआ, मगर श्रद्धालुओं ने ठंडी हवाओं में ही अपनी चढ़ाई शुरू कर दी। भवन से मिली जानकारी के अनुसार तेज हवाएं चलने और दिनभर बादल रहने के बाद ठंड में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार को 18 हजार श्रद्धालु मां के चरणों में हाजिरी लगाने पहुंचे हैं। शुक्रवार शाम आठ बजे तक 16,500 के श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हुए। कक्ष बंद होने में अभी दो घंटे बाकी थे।