फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Mata Vaishno devi

Udhampur News: रामनवमी पर धर्मनगरी कटड़ा में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम

विज्ञापन
Mata Vaishno devi
दीवार के साथ बनाए गए मां के स्वरूप।
जगह-जगह भंडारे और कन्या पूजन हुआ
विज्ञापन

कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में रामनवमी के दिन भक्ति, सेवा और सामाजिक सद्भाव का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। शहर के प्रमुख मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में भंडारे, कन्या पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
रविवार को शिव दर्शन मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। विधि-विधान से कन्या पूजन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष शमी गंडोतरा ने बताया, नौ कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर भोजन, वस्त्र और उपहार दिए गए। यह परंपरा हमारे समाज में नारी शक्ति के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
विज्ञापन

भंडारे में हलवा, चना, पूरी और मिष्ठान वितरित किए गए। प्रेस क्लब कटड़ा के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंडी खुई क्षेत्र के भूमिका मंदिर और श्रीधर चौक स्थित दुर्गा पूजा पंडालों में भी कन्या पूजन और हवन यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भंडारे लगाए गए। स्थानीय निवासी राहुल शर्मा ने बताया, यहां आकर लगता है कि धर्म और सेवा का वास्तविक स्वरूप क्या होता है।

माता वैष्णो देवी में शतचंडी यज्ञ संपन्न, 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा आयोजित 9-दिवसीय शतचंडी यज्ञ महानवमी को दिव्य आशीर्वाद के साथ संपन्न हुआ। चैत्र नवरात्र में 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई। श्राइन बोर्ड ने दिव्यांगों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा और स्मार्ट लॉकर जैसी सुविधाएं प्रदान कीं।रामनवमी के दिन माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। शाम तक 31 हजार से अधिक दर्शन हो चुके थे, जबकि रात तक यह संख्या 40 हजार को पार करने का अनुमान था। प्रशासन ने सीसीटीवी निगरानी, अतिरिक्त पुलिस बल और चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाकर व्यवस्था सुनिश्चित की।


कंजक पूजन के अवसर पर 100 लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन
कटड़ा। रामनवमी पर सीएचसी कटड़ा में एनजीओ सपोर्ट और बीइंग इंडियन पैट्रियट्स द्वारा कैंसर जागरूकता अभियान चलाया गया। 9 से 14 वर्ष की 100 कन्याओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। डॉ. नवनीत कौर ने बताया कि अगले 5 वर्षों में यह अभियान जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed