{"_id":"61f82e5546c39f313f0c2a64","slug":"market-open-udhampur-news-jmu2529299187","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागा के दिन गुलजार रहा देविकानगरी का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागा के दिन गुलजार रहा देविकानगरी का बाजार
विज्ञापन
उधमपुर: गोल मार्केट में खुले हुए बाजार का दृश्य.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सप्ताहांत पाबंदियों के बाद सोमवार को देविकानगरी का बाजार खुला। नागा के दिन बाजार में सभी दुकानें दिन भर खुली रहीं। इससे रात तक बाजार में रौनक बनी रही। भीड़ लगने से रोकने के लिए पुलिस भी निरीक्षण करती नजर आई। कई दुकानों में भीड़ हुई, लेकिन पुलिस की चेतावनी के बाद भीड़ हटा दी गई।
सप्ताहांत पाबंदियों को लेकर इस सप्ताह भी असमंजस बनी रही। शुक्रवार व शनिवार को तो बाजार खुला रहा, लेकिन रविवार को बाजार बंद रखा गया। उस दिन केवल दूध, फल, सब्जी व दवाई की दुकानें ही खुलीं। सोमवार को नागा के दिन बाजार में रौनक लौटी। इस दौरान सभी दुकानें खुली हुई थीं। सुबह करीब 11 बजे तक पूरा बाजार गुलजार हो गया था। हजारों लोग ग्रामीण इलाकों से भी बाजार पहुंच गए थे। इसके बाद रात तक बाजार में रौनक बनी रही।
लोगों की संख्या बढ़ने पर बाजार में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। गोल मार्केट, मेन बाजार, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, अस्पताल रोड व अन्य कई इलाकों में सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनती रही। इससे लोग भी परेशान हुए। कपड़ों की दुकानों में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। कई दुकानों में तो लोगों को अपनी बारी के लिए बाहर खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा था। पुलिस व प्रशासन दिन भर बाजार का निरीक्षण करता रहा।