फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Market Closed on Second Day

Udhampur News: शहर के बाजार दूसरे दिन भी रहे बंद, दिन भर छाई रही वीरानगी

विज्ञापन
Market Closed on Second Day
दुकानें बंद रहने से सूनी पड़ी शहर की गोल मार्किट में ग्राहक नहीं मिलने से परेशान बैठे फड़ी वाले
फड़ी वाले भी ग्राहक न मिलने से हुए परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। दुकानदारों की चार दिन की ग्रीष्मकालीन छुटि्टयों के चलते शनिवार को दूसरे दिन जरूरी सेवाओं की दुकानों को छोड़कर शेष बाजार पूरी तरह से बंद रहे। वहीं इसके चलते शहर में लोगों की आमद भी न के बराबर रही। बाजार में दिन भर वीरानगी छाई रही।
शहर के गोल मार्केट और सिटी लाइट चौक के आसपास फड़ी लगाकर अच्छे कारोबार की उम्मीद कर रहे लोग भी परेशान रहे। उनका कहना था कि चार दिन दुकानों की बंद होने से अच्छे कारोबार की उम्मीद थी लेकिन ग्राहक न मिलने से काफी मायूसी हुई है। हालांकि इससे पूर्व छुटि्टयों के पहले दिन शहर में दुकानें बंद होने के बावजूद ग्राहकों की आमद बनी हुई थी और काफी संख्या में स्थानीय और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग खरीदारी के लिए पहुंचे थे। इससे रेहड़ी-फड़ी वालों का कारोबार भी अच्छा हुआ था।
विज्ञापन

वहीं दूसरे दिन फल-सब्जी और दवाइयों जैसी जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए ही गिनती के ही लोग पहुंचे थे, इसके अलावा शहर के बाजारों से ग्राहकों की रौनक पूरी तरह से गायब थी। बस अड्डा, सलाथिया चौक और टाउन हाल को छोड़कर बाकी सभी बाजार पूरी तरह से वीरान पड़े थे। शहर में आने वाले ग्रामीण इलाकों के ग्राहक भी न के बराबर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल मार्केट में फड़ी लगाकर सामान बेचने वाले सुनील कुमार, अक्षय शर्मा, सुदेश कुमार व अन्य ने कहा कि आमतौर पर सप्ताह में एक बार सोमवार को मंडे मार्केट लगती हैं जिसमें कारोबार अच्छा होता है। वहीं अब चार दिन लगातार सेल लगाने का मौका मिला था लेकिन ग्राहक नहीं मिलने से परेशानी हुई है। उधर फल-सब्जी बेचने वाले भी उम्मीद के मुताबिक कारोबार न होने से मायूस दिखे। उनका कहना था अच्छे दाम पर फल सब्जी की बिक्री होने की उम्मीद थी लेकिन ग्राहकों की कमी से पुराने रेट पर भी सामान बेचना भी कठिन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed