{"_id":"6102f34d8ebc3e09445bf0e0","slug":"man-dies-due-to-drowning-in-the-booming-birma-drain-udhampur-news-jmu240497859","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफनते बिरमा नाले में डूबने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफनते बिरमा नाले में डूबने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। उफनते बिरमा नाले में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उसकी पहचान पंजाबू निवासी कैंथगली के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने पैदल व वाहनों सहित नाले को पार करने पर पाबंदी लगा दी है।
जानकारी के अनुसार बिरमा पुल के फिर क्षतिग्रस्त होने के बाद यातायात को रोक दिया गया था। इस कारण लोग पैदल व वाहनों सहित ही नाले को जान जोखिम में डाल कर पार कर रहे थे। वीरवार शाम करीब साढ़े चार बजे कैंथगली निवासी पंजाबू ने नाले को पार करने का प्रयास किया। बारिश के कारण नाले का जलस्तर बढ़ा हुआ था। जब वह बीच नाले में पहुंचा तो संतुलन बिगड़ने से तेज बहाव में बह गया और गहरे स्थान की तरफ चला गया। आसपास के लोगों ने जब उसे डूबते देखा तो मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक वह डूब गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला।
वहीं, हादसे के बाद पुलिस ने नाले के आसपास भी सख्ती कर दी है। अब किसी को भी पैदल या फिर दो पहिया वाहनों के साथ नाले को पार नहीं करने दिया जा रहा है। लोगों को पुल से वापस लौटाया जा रहा है। वाहनों की आवाजाही बंद रहने के कारण लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। सभी वाहन अब फ्लाटा के रास्ते शहर पहुंच रहे हैं। बिरमा पुल को शहर की लाइफ लाइन कहा जाता है, जिसके बंद होने से लोगों सहित व्यापार पर भी असर पड़ने लगा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुधवार को बिरमा पुल का एक हिस्सा फिर से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को ही वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था। समस्या के चलते लोगों ने जान जोखिम में डाल कर पैदल या फिर दो पहिया वाहनों सहित नाले को पार करना शुरू कर दिया था।