फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Make the policies of the party reach the people: Raina

पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं: रैना

विज्ञापन
Make the policies of the party reach the people: Raina
उधमपुर। भाजपा को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इसके साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से भी लोगों को अवगत करें। यह अपील भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कार्यकर्ताओं से की।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्यालय में भाजपा जिला प्रधान पूर्ण चंद की अध्यक्षता में शक्ति केंद्र प्रमुख कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर भाजपा को मजबूत करने की अपील की। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पार्टी पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र प्रमुखों द्वारा पार्टी की मजबूती के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। संगठन महामंत्री अशोक कौल ने कहा कि सभी शक्ति केंद्र प्रमुख और मंडल अध्यक्ष पार्टी के विस्तार के लिए एक बूथ सौ यूथ का गठन करें। 15 सितंबर से पहले हर बूथ पर नव रतन का गठन करें। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल प्रदेश महामंत्री अशोक कौल, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री देविंद्र मन्याल, पूर्व राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी शक्तिराज परिहार, जिला सह प्रभारी कुलदीप दूबे, पूर्व राज्यमंत्री पवन गुप्ता, पूर्व विधायक रणबीर सिंह पठानिया, डीडीसी चेयरमैन लाल चंद, डीडीसी उप प्रधान जूही पठानिया ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed