{"_id":"df49f20a9e5169f488ed01c150bb2eba","slug":"make-smart-city-our-priority-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा को स्मार्ट सिटी बनाना प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा को स्मार्ट सिटी बनाना प्राथमिकता
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
Updated Thu, 12 Mar 2015 01:41 PM IST
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन को आने वाले यात्रियों और कसबे के लोगों की सुविधाओं को देखते हुए आधार शिविर कटड़ा को जल्द ही स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद शुरू की जाएगी। कटड़ा को मास्टर प्लान में भी लाया जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को विधायक अजय नंदा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा के मंत्रियों से मिल कर उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया है।
विधायक के अनुसार उन्होंने उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह, पीएचई सुखनंदन चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह, लोक निर्माण मंत्री सुनील शर्मा और अन्य के साथ मिलकर विधानसभा क्षेत्र रियासी के कटड़ा, पौनी और मौंगरी में डिग्री कालेज खोलने की मांग तो की ही है, इसके अलावा रियासी में अलग से महिला डिग्री कालेज खोलने को कहा गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा रनसू, लेतर और चढ़ई में हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी बनाने को कहा गया है। पौनी, भारख, रनसू, बांसा मोड, मुत्तल, डेरा बावा, जेडी, टाली मोड़, कोटला, थेरू सुजानपुर, कटड़ा, पैंथल सड़क की स्थिति को सही करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य युविधाओं में पीएचसी पौनी को अपग्रेड करने, पुराने जिला अस्पताल में पीएचसी और अर्बन हेल्थ सेंटर बनाने के अलावा स्वास्थ्य केंद्रों में मौजूद स्टाफ की कमी को दूर करने को कहा गया है।
नए अस्पताल में सिटी स्कैन और एमआरई की सुविधा भी देने को कहा गया है। शिवखोड़ी और रनसू में हर समय चिकित्सा सुविधा देने को भी कहा गया। उन्हाेंने कहा कि लोगों की समस्याओं को वह आगामी विधानसभा सत्र और बजट सत्र के दौरान उठाएंगे।