फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   majalata, student, protest

Udhampur News: यात्री वाहन नहीं मिलने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
majalata, student, protest
मजालता। मनवाल मार्ग पर स्कूली बच्चों ने परिवहन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। छात्रों का कहना है कि मनवाल से उधमपुर जाने वाली बसें और मेटाडोर में बैठाया नहीं जा रहा है जिससे घर व स्कूल जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रामनगर-उधमपुर कघोट मार्ग पर हाल ही में बस दुर्घटना के बाद से वाहन चालक का रवैया बदल गया है।
विज्ञापन

कुछ मेटाडोर में केवल दो बच्चों को ही बैठाया जा रहा है जबकि मनवाल से सैकड़ों बच्चे रोजाना पढ़ने के लिए उधमपुर जाते हैं। इस कारण जाम लगाने के लिए मजूबर होना पड़ा जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर मजालता पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों से बातचीत कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस के समझाने के बाद बच्चों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed