फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   maa vashno devi

एक लाख के पार पहुंची भक्तों की संख्या

विज्ञापन
maa vashno devi
कटड़ा। शारदीय नवरात्रि महोत्सव के चलते धर्मनगरी में प्रदेश सहित देश-दुनिया से भक्तों का पहुंचना जारी है। दिनरात धर्मनगरी, यात्रा मार्ग और भवन में भक्तों का तांता लगा हुआ है। बुधवार को तीसरे दिन भक्तों का आंकड़ा एक लाख से पार पहुंच गया है। आगामी शनिवार और रविवार को आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

पहले दिन 40 हजार और दूसरे दिन 38 हजार भक्तों ने भवन में माथा टेका था। वहीं, तीसरे दिन यात्रा कुछ कमी के साथ 32 हजार रही। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार बुधवार को दोपहर 12 बजे तक 11 हजार, दो बजे तक 15 हजार व शाम पांच बजे तक 21 हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। कक्ष बंद होने के समय भक्तों की संख्या 30 का आंकड़ा पार कर चुकी थी। सनद रहे कि अंतिम नवरात्रि पर भक्तों की संख्या सबसे अधिक रहती है। दशहरा के बाद फिर से यात्रा में कुछ कमी आती है। मौजूदा आंकड़ों के रुझान के अनुसार इस बार नवरात्रि में सवा तीन लाख से अधिक भक्तों के दर्शन करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed