फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   maa vashno devi

बिना पाबंदियों के जारी है माता वैष्णो की यात्रा

विज्ञापन
maa vashno devi
पुलिस कर्मी माईक दवारा लोगों से अपील करते हुए - फोटो : KATRA
कटड़ा। कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए धर्मनगरी में पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। बिना काम के घरों से बाहर न निकलने और भीड़ इकट्ठी करने पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

इसके साथ कटड़ा के साथ लगती सभी पुलिस चौकियों पर पुलिस आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही है। पूछताछ में कोई भी बिना कारण बाहर निकला पाया जाता है तो उसे घर वापस किया जाता है। दूसरी ओर मां वैष्णो देवी की यात्रा फिलहाल आम दिनों की तरह जारी है। हालांकि, पहले के नियमों के तहत सुबह छह से रात्रि नौ बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति है। मगर, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए खाने पीने की दुकानों सहित ढाबों को रात्रि 11 बजे तक खोलने की इजाजत दी गई है।
विज्ञापन

मां वैष्णो देवी मार्ग सहित मां वैष्णो देवी भवन पर नियमों की फिलहाल पूरी तरह से छूट है। 24 घंटे भक्तों का आना-जाना जारी है। प्रशासन के साथ ही पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ताकि, नियमों का उल्लंघन न हो। वहीं, नए नियम लागू होने के उपरांत भी कटड़ा में सभी तरह के व्यापारिक प्रतिष्ठान पहले की तरह खुले हुए हैं। यात्री दर्शन करने के उपरांत खरीदारी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि भीड़ इकट्ठी न करें, और घरों में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed