फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Lockdown

उधमपुर में रहा पूरी तरह से लॉकडाउन

विज्ञापन
Lockdown
उधमपुर: सप्ताहिक लॉकडाउन के चलते गोल मार्केट वाह मेन बाजार की बंद दुकानों का दृश्य - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर में रविवार को पूरी पाबंदियां रहीं। बाजार में केवल दूध, दवाई, फल-सब्जी की दुकानें ही खुलीं। इसके अलावा पूरे शहर में सुबह से रात तक सन्नाटा पसरा रहा। विभिन्न हिस्सों में पुलिस नाका लगाकर लोगों से बाहर निकलने का कारण पूछती रही। कई स्थानों पर लोगों को रोकने के लिए तारबंदी की गई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने व्यापार मंडल को पहले ही निर्देश दिए थे कि रविवार को बाजार में केवल दूध, दवाई, फल व सब्जी की दुकानों को ही खोला जाए। मंडल ने भी इसमें पूरा सहयोग का आश्वासन दिया था। रविवार को सुबह से ही बाजार में सन्नाटा पसरा था। हर तरफ केवल तैनात किए गए पुलिस कर्मी ही नजर आ रहे थे। पुलिस ने इंदिरा चौक, सलाथिया चौक, सुभाष चौक, वीनस चौक, सैला तालाब चौक व अन्य कई स्थानों पर नाके लगाए थे, और बाजार पहुंचने वाले लोगों से बाहर निकलने का कारण पूछ रहे थे।
विज्ञापन

कई लोग बिना किसी कारण के बाजार पहुंचे। इनको पुलिस ने सख्त चेतावनी देकर वापस भेज दिया। सलाथिया चौक इलाके में बहुत वाहन चलते नजर आए, तो पुलिस ने इन पर रोक लगाने के लिए धार रोड पर तारबंदी कर दी। इसके बाद सभी वाहनों को रोक कर पूछताछ की गई। पुलिस का एक वाहन शहर के विभिन्न हिस्सों में चक्कर लगाकर लोगों से बाहर न निकलने की अपील कर रहा था। नायब तहसीलदार भी बाजार का निरीक्षण कर रहे थे। सुबह व शाम को बाजार में सब्जी, फल व दवाई खरीदने के लिए कुछ लोग पहुंचे, और खरीदारी कर लौट गए।

उधमपुर: मिनी स्टेडियम के सामने पुलिस की गाड़ी अनाउंसमेंट करती हुए.

उधमपुर: मिनी स्टेडियम के सामने पुलिस की गाड़ी अनाउंसमेंट करती हुए.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुरं धार रोड पर प्रशासन द्वारा लगाई गई तार.

उधमपुरं धार रोड पर प्रशासन द्वारा लगाई गई तार.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: गोल मार्केट में वाहनों की जांच करते थाना प्रभारी.

उधमपुर: गोल मार्केट में वाहनों की जांच करते थाना प्रभारी.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: सप्ताहिक लॉकडाउन के चलते गोल मार्केट वाह मेन बाजार की बंद दुकानों का दृश्य

उधमपुर: सप्ताहिक लॉकडाउन के चलते गोल मार्केट वाह मेन बाजार की बंद दुकानों का दृश्य- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed