फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Lockdown

आज उधमपुर में खुला रहेगा पूरा बाजार

विज्ञापन
Lockdown
उधमपुर। उधमपुर शहर का पूरा बाजार सोमवार को नागा के दिन खुला रहेगा। इसके लिए प्रशासन ने अनुमति दे दी है। लेकिन, सभी दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि दुकानों में भीड़ न लगने दी जाए, और सभी मास्क पहन कर ही काम करें। अगर कोई नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से सप्ताहांत पाबंदियां लगाए जाने के बाद व्यापारियों के लिए सोमवार को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी। क्योंकि, एक सप्ताह पहले ही प्रशासन ने लिखित आदेश जारी कर सोमवार को नागा के दिन बाजार को पूरी तरह बंद रखने को कहा गया था, और सोमवारी बाजार पर भी रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

कुछ दिनों के बाद कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने के बाद शनिवार व रविवार को सप्ताहांत पाबंदियों का भी एलान कर दिया गया। इससे दुकानदार परेशान हो गए थे। क्योंकि, इन आदेशों के अनुसार शहर में दुकानदारों को तीन दिन तक दुकानों को बंद रखना पड़ रहा था। वे इससे होने वाले नुकसान को लेकर चिंतित थे। लेकिन, रविवार को व्यापार मंडल ने उपायुक्त इंदु कंवल चिब के सामने अपनी बात रखी। हालात को देखते हुए उपायुक्त ने व्यापार मंडल को सोमवार को दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सोमवार को बाजार खुलेगा, और सभी दुकानें खोली जाएंगी। शुक्रवार शाम तक इसी तरह हर रोज बाजार खुलेगा। लेकिन, सरकार के आदेशानुसार शनिवार व रविवार को सभी दुकानें बंद रहेंगी। सभी दुकानदारों से अपील है कि दुकानों में भीड़ न लगाएं, और ग्राहकों को मास्क पहनने पर ही दुकान के अंदर आने की अनुमति दें।
- जितेंद्र वरमानी, व्यापार मंडल प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed