{"_id":"64fcba6d3f50085a60038ae4","slug":"leopard-in-chineni-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-2589-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चिनैनी में सात दिन बाद तेंदुए ने फिर उठाई बच्ची, शोर मचने पर छोड़ भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चिनैनी में सात दिन बाद तेंदुए ने फिर उठाई बच्ची, शोर मचने पर छोड़ भागा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। कस्बे के लद्दा गांव में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रहा है। बीते शनिवार को तेंदुएं ने एक चार साल की बच्ची को निवाला बनाया था। अब सात दिन बाद फिर तेंदुआ दो साल की बच्ची को उठा ले गया। हालांकि ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्ची को छोड़ जंगल में भाग गया।
पीड़ित बच्ची मनीषा की दादी ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे बच्ची मां के साथ आंगन में बैठी थी। इसी दौरान तेंदुआ उसे उठाकर ले गया। यह देख मां चिल्लाने लगी, जिसे सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लोगों को पीछे आता देख तेंदुआ कुछ दूर जाकर बच्ची काे छोड़कर भाग निकला। बच्ची को चिनैनी सीएचसी अस्पताल में उपचार दिया गया है, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बच्ची को पीठ, सिर और बाजू में चोटें आई हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
एक सप्ताह बाद भी नहीं जागा
प्रशासन, तेंदुए को मारने की गुहार
पंचायत लद्दा के सरपंच कुलदीप सिंह ने बताया कि एक सप्ताह में तेंदुए का यह दूसरा हमला है। ग्रामीण दहशत में हैं। बावजूद इसके प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा। बीते शनिवार को चार साल की बच्ची को तेंदुए ने शिकार बनाया था। वन्य जीव विभाग ने टीम भेजकर पिंजरा लगाया था, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर तेंदुए को मारने की गुहार लगाई थी। लेकिन दूसरी घटना होने के बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने मांग की कि तेंदुए को मारने की अनुमति दी जाए।