फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Lack of space to ration

राशन रखने की जगह का टोटा

Fri, 26 Sep 2014 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Fri, 26 Sep 2014 02:04 AM IST
विज्ञापन
Lack of space to ration
प्रशासन की लापरवाही के कारण विशेष ट्रेन से आए चावल खुले आसमान के नीचे सड़ रहे हैं। जो चावल की बोरियां उठाई भी गई हैं। उन्हें भी औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद पुरानी बंद पड़ी दुकानों में रखवाया जा रहा है।
विज्ञापन


इन दुकानों में कीचड़ इतना है कि उसे भी साफ करने में दो दिन लग गए। कीचड़ से सनी जमीन पर रखे चावल भी खराब हो रहे है, जबकि डिग्री कालेज के इनडोर स्टेडियम में भी इन चावलों को रखवाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ से आई ट्रेन में 25 मीट्रिक टन चावलों को रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से नाकाम रहा है।
विज्ञापन


स्टेशन से चावलों को लोग उठा रहे हैं और उनकी सुरक्षा के लिए भी कोई पर्याप्त प्रबंध नहीं किए गए है। जम्मू के लिए राहत सामग्री को कश्मीर भेजने के लिए जहां जम्मू जिला प्रशासन तुरंत कार्रवाई कर रहा है। उधमपुर जिला प्रशासन कुंभकरण की नींद सो रहा है। डोगरा क्रांति दल के अनुसार, प्रभावित लोगों के पास राशन नहीं पहुंच रहा है। सदल गांव के भी प्रभावित लोग अभी राहत सामग्री से महरूम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन लगातार दावे कर रहा है कि वह राहत सामग्री बांट रहा है। अब चार दिन पहले उधमपुर स्टेशन पर पहुंचे चावल ने जिला प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। प्रशासन राहत सामग्री को संभाल नहीं पा रहा है और उसे वितरित करने में भी देरी बरती जा रही है। विधायक बलवंत मनकोटिया ने भी स्टेशन से राशन नहीं उठाए जाने के मामले को गंभीर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed