{"_id":"583b33d24f1c1b5f29088874","slug":"kishtwar-ran-in-half-marathon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफ मैराथन में दौड़ा पूरा किश्तवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाफ मैराथन में दौड़ा पूरा किश्तवाड़
ब्यूरो, अमर उजाला/किश्तवाड़
Updated Mon, 28 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
मैराथ्ान ी विजेता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 राष्ट्रीय रायफल ने ‘एक कदम उन्नति की ओर’ कार्यक्रम के तहत रविवारको चौगान मैदान में हाफ मैराथन का आयोजन किया। सेना के कमांडर आशीत वाजपेयी ने हरी झंडी दिखा कर धावकों को वाना किया। दौड़ में करीब ढाई हजार लोगों ने भाग लिया। इसके लिए कुल पांच ग्रुप बनाए गए थे। एक ग्रुप छोटे बच्चों का एक, दूसरा लड़कियों का, तीसरा महिलाओं का, चौथा युवकों का और पांचवां वरिष्ठ लोगों का बनाया गया।
विज्ञापन
छोटे बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ लोगों के लिए करीब तीन किलोमीटर की दौड़ रखी गई थी। जबकि युवकों के लिए 9 किलोमीटर की। इसमें लिलारन कुंतवाड़ा के युवक संजीत कुमार ने प्रथम स्थान पाया और उसे मेडल, सर्टिफिकेट सहित 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही टागूद निवासी भूषण लाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। उसे सात हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। जबकि तीसरे स्थान पर रहे साजन सिंह सरथल निवासी को चार हजार का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
अंडर 15 लड़कों की दौड़ में शाहबाज अहमद सरकूट निवासी, पाडर के सुनील कुमार और कैलाश चंद्र ने क्रमश: प्रथम, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में निशू परिहार प्रथम, सुप्रिया देवी दूसरे और दीक्षा कुमारी तीसरे स्थान पर रही। महिलाओं में कांता भूतियाल, भारती शर्मा और अर्चना देवी पुरस्कार की गईं। वरिष्ठ नागरिकों में सोमनाथ, नेकराम और राजेश चंद्र को भी एक-एक शील्ड व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
उनके अलावा 60 वर्ष की उम्र से अधिक नागरिकों में मोहन लाल, अशोक कुमार और खुशी राम को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन, एनएचपीसी के अधिकारी, सेना के अधिकारी, सीआरपीएफ अधिकारी, जिला खेल अधिकारी देवान चंद और भीखई अधिकारी व प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे।
इस मौके पर आदर्श बाल निकेतन हाई स्कूल और भारतीय विद्या मंदिर हाई स्कूल के बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कमांडर आशीत वाजपाई ने लोगों को शांति और भाइचारे का पैगाम दिया और भरोसा दिया कि सेना उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।