फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Kishtwar, Murder, Accused Husband Arrested

Udhampur News: किश्तवाड़ में शादी के 16 दिन बाद पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
Kishtwar, Murder, Accused Husband Arrested
किश्तवाड़ फाईल फोटो
महिला के माता-पिता ने लगाया पति पर हत्या का आरोप, कार्रवाई तक शव लेने से किया इन्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। संग्रामभाटा गांव में सोमंवार रात नवविवाहिता की शादी के 16 दिन बाद तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के परिवार ने हत्यारे को कड़ी सजा की मांग करते हुए शव लेने से इन्कार कर दिया है।

डोडा निवासी 22 वर्षीय यासमीन बेगम का निकाह 16 दिन पहले संग्रामभाटा गांव निवासी आमिर मुश्ताक से हुआ था। आरोपी नगर परिषद का एक कर्मचारी है और यह उसकी दूसरी शादी थी।
विज्ञापन

मृतका यासमीन बेगम के परिवार वालों ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उसे अपनी पत्नी में कोई कमी नज़र आ रही थी तो उसे 15 दिनों तक इसकी जानकारी क्यों नहीं दी? वह उसे वापस भेज सकता था, लेकिन इस तरह की निर्मम हत्या की कोई गुंजाइश नहीं थी। परिवार का आरोप है कि इस हत्या में आरोपी का पूरा खानदान शामिल है और सभी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता-पिता की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद मृतका के माता-पिता की हालत बेहद खराब हो गई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने हंगामा करते हुए शव लेने से इन्कार कर दिया और कहा कि जब तक आरोपियों को सख्त सजा नहीं मिलती, तब तक वे शव नहीं लेंगे। पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई का विश्वास दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed