फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   kishtwar, dc, meeting

Udhampur News: स्मार्ट मीटरिंग कार्य की धीमी प्रगति पर डीसी नाखुश, मैन पावर बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन
kishtwar, dc, meeting
किश्तवाड़। जिले में रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति जानने के लिए सोमवार को बैठक हुई। डीसी पंकज कुमार शर्मा ने स्मार्ट मीटरिंग कार्य में धीमी प्रगति पर असंतोष जताया। उन्होंने कंपनी को तुरंत अतिरिक्त मैनपावर तैनात कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए कहा। कार्यकारी अभियंता को सभी संबंधित पक्षों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन की स्थिति की समीक्षा करते हुए 2,902 पंजीकृत उपभोक्ताओं के लिए शीघ्र स्थापना सुनिश्चित करने के लिए कहा। दैनिक प्रगति की निगरानी और साप्ताहिक समीक्षा बैठकें करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


शुरुआत में कार्यकारी अभियंता जेपीडीसीएल अब्दुल हमीद ने वर्तमान बिजली आपूर्ति स्थिति व योजना के अंतर्गत लॉस रिडक्शन उपाय और स्मार्ट मीटरिंग की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उपायुक्त ने बिजली के खंभों की स्थापना, केबल बिछाने और ट्रांसफॉर्मर उन्नयन जैसे बुनियादी ढांचा कार्यों की जानकारी ली। योजनाओं के भौतिक और वित्तीय प्रगति का भी आकलन किया। संबंधित एजेंसियों को शहरी और ग्रामीण की विस्तृत फीडर वार रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को विशेष रूप से उन क्षेत्रों मेंजहां ब्लैकटॉपिंग प्रस्तावित है, अंडरग्राउंड केबलिंग के लिए अग्रिम डक्टिंग शुरू करने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की बाधा न आए और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यहां एडीडीसी विनोद कुमार, सीपीओ अखिल ठाकुर, अनिल गौतम, कार्यकारी अभियंता अब्दुल हमीद सहित संबंधित अधिकारी व कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed