फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   kill waste plant, protest, bhattal baliyan

Udhampur News: किल वेस्ट प्लांट से जहरीली होगी फिजा, आस्था को भी लगेगा बट्टा

Fri, 18 Aug 2023 12:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 18 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
kill waste plant, protest, bhattal baliyan
बट्टल बालियां के लोगों ने प्रदर्शन कर प्लांट को अन्य जगह स्थानांतरित करने की उठाई मांग
विज्ञापन

कहा, देविका नदी, स्कूल और मंदिर आने वाले लोग होंगे प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। औद्योगिक क्षेत्र बट्टल बालियां में किल वेस्ट प्लांट लगाने पर लोगों में आक्रोश है। वीरवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से इसे अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि जहां प्लांट लग रहा है वह धार्मिक क्षेत्र है। इसके अलावा तीन श्मशान घाट, स्कूल और आपशंभु मंदिर है। यहां की फिजा जहरीली होने के साथ ही श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय निवासी कर्नल सोमराज शर्मा ने कहा कि बट्टल बालियां के जिस इलाके में किल वेस्ट प्लांट लगाने की बात की जा रही है वहां देविका नदी है। साथ ही इसके किनारे तीन श्मशान घाट हैं, जहां आसपास की करीब पांच पंचायतों के लोग अंतिम संस्कार व अन्य धार्मिक अनुष्ठान के लिए आते हैं। लेकिन अब यहां एक किल वेस्ट प्लांट बनाया जा रहा है, जो बिल्कुल भी उचित नहीं हैं। उक्त स्थान एक धार्मिक स्थल है, क्योंकि यहां पवित्र देविका नदी बहती है और इसके किनारे प्राचीन आपशंभु मंदिर है। पास में ही एक सरकारी स्कूल भी है। हजारों लोगों की आस्था इस जगह से जुड़ी हुई है। इस धार्मिक स्थल के पास किल वेस्ट प्लांट लगाना किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। इसके निचले हिस्सों पर दो वाटर प्लांट लगाए जा रहे हैं। इसलिए किल वेस्ट प्लांट लगाने से यहां प्रदूषण बढ़ेगा। प्रशासन से मांग है कि इस प्लांट को किसी अन्य जगह पर लगाया जाए। वहीं, चेतावनी दी है कि अगर जल्द इस प्लांट को बट्टल बालियां में लगाने का विचार नहीं बदला गया तो ग्रामीण उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed