Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, Vaishno Devi Yatra, Less Pilgrims

Udhampur News: सुस्त पड़ी वैष्णो देवी यात्रा, नवरात्र पर टिकी हैं सभी की उम्मीदें

विज्ञापन
Katra, Vaishno Devi Yatra, Less Pilgrims
कटड़ा माँ के दरबार में की जा रही सजावट दर्शनों के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु संबाद - फोटो : संवाद
छोटे दुकानदारों से लेकर होटल उद्योग और घोड़ा-पिट्ठू मजदूरों तक की आजीविका प्रभावित हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। 26 अगस्त को अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन के बाद श्री माता वैष्णो देवी यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या अब भी सामान्य से काफी नीचे बनी हुई है। यात्रा 22 दिन तक पूरी तरह ठप रहने के बाद फिर से शुरू हुई है लेकिन प्रतिदिन मात्र तीन हजार के करीब श्रद्धालु ही पंजीकरण करा रहे हैं जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या 25-30 हजार तक पहुंच जाती थी।

इस गिरावट के पीछे यात्रा मार्ग की स्थिति के प्रति श्रद्धालुओं में बनी असुरक्षा की भावना और रेल सेवाओं के समय व संख्या में कमी को मुख्य वजह माना जा रहा है। इसका सीधा असर स्थानीय व्यवसायों पर पड़ा है। छोटे दुकानदारों से लेकर होटल उद्योग और घोड़ा-पिट्ठू मजदूरों तक की आजीविका प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

हालांकि, सप्ताहांत में श्रद्धालुओं की संख्या में मामूली बढ़ोतरी देखी गई। शुक्रवार को लगभग 3,000 और शनिवार शाम तक 2,600 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया, जिससे क्षेत्र में कुछ रौनक लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी की निगाहें अब 22 सितंबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र पर टिकी हैं। इस उम्मीद के साथ कि इस दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना वृद्धि होगी, श्राइन बोर्ड और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मार्गों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, सफाई और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर को रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है। प्रशासन ने यात्रा को सुचारु रूप से चलाने के लिए अतिरिक्त बल भी तैनात किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed