{"_id":"69d80fe11b30ef60ee096fe1","slug":"katra-special-rail-banihal-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103357-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पहले दिन एक हजार से अधिक यात्री पहुंचे बनिहाल से कटड़ा, माता वैष्णो देवी से श्रीनगर के बीच विशेष ट्रेन 11 से 15 तक चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पहले दिन एक हजार से अधिक यात्री पहुंचे बनिहाल से कटड़ा, माता वैष्णो देवी से श्रीनगर के बीच विशेष ट्रेन 11 से 15 तक चलेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन/कटड़ा। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने कटड़ा और बनिहाल के बीच विशेष ट्रेन सेवा का सफल संचालन किया है। ट्रेन (04689/04690) में पहले ही दिन 1000 से अधिक यात्रियों ने यात्रा की। अधिकारियों के अनुसार विशेष ट्रेन सेवा भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग विशेषकर श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे 44 बाधित होने के चलते शुरू की गई है।
कटड़ा से रवाना हुई ट्रेन में स्थानीय निवासियों के साथ बड़ी संख्या में पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक यात्रा की। रेलवे प्रशासन ने बताया कि दुर्गम क्षेत्रों के बीच तेज और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करना सेवा का मुख्य उद्देश्य है। 10 अप्रैल को भी विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाई जाएगी। इसके अलावा 11 से 15 अप्रैल के बीच कटड़ा से श्रीनगर तक विशेष ट्रेन (04679/04680) शुरू की जाएगी जिसमें आरक्षित और अनारक्षित दोनों श्रेणी के यात्री सफर कर सकेंगे।
समयसारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 04679 कटड़ा से सुबह 10:10 बजे रवाना होकर दोपहर 1:35 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04680 श्रीनगर से दोपहर 3:15 बजे चलकर शाम 7 बजे कटड़ा पहुंचेगी। इसका ठहराव रियासी, संगलदान और बनिहाल स्टेशनों पर होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ऐसे में श्रद्धालुओं विशेषकर श्री माता वैष्णो देवी मंदिर आने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।