{"_id":"6878023fb72e05f91b03a963","slug":"katra-rain-pilgrims-reached-helicopter-service-suspend-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-102131-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मूसलाधार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश बरकरार, हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मूसलाधार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश बरकरार, हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित
विज्ञापन
धुंध की चपेट में मां वैष्णो देवी का दरबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। मां वैष्णो देवी की पवित्र नगरी कटड़ा और त्रिकुटा पर्वत स्थित दरबार में बीती रात से लेकर सुबह तक मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहा। वहीं, श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नजर नहीं आई। हेलिकॉप्टर सेवा बुधवार को खराब मौसम के कारण प्रभावित रही।
भारी बारिश के बावजूद हजारों श्रद्धालु बारिश की परवाह किए बिना यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ते रहे और जय माता दी के जयकारों के साथ माता रानी के दरबार की ओर प्रस्थान करते रहे। बारिश के कारण जहां मौसम में ठंडक घुल गई, वहीं कई स्थानों पर जलभराव और फिसलन भी देखने को मिली। भक्तगण बारिश से बचने के लिए रेनकोट और छतरियों का सहारा लेते हुए माता के दर्शन के लिए आगे बढ़ते रहे।
कटड़ा से सांझी छत तक चलने वाली हेलिकॉप्टर सेवा को सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा, जिससे वरिष्ठ नागरिकों और विशेष जरूरत वाले यात्रियों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग को सुरक्षित बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी और आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। यात्रा मार्ग में अर्धकुंवारी, सांझी छत , भवन सहित पुराने और नए सभी रास्ते खुले रहे और श्रद्धालु सामान्य रूप से यात्रा कर सके।
विज्ञापन
श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा पर निकलें और बारिश के दौरान फिसलन से बचने के लिए सतर्कता बरतें। वहीं, सुरक्षा बल और यात्रा मार्ग पर तैनात कर्मचारी हर मोर्चे पर मुस्तैद नजर आए और हर संभव सहायता उपलब्ध कराते रहे। माता वैष्णो देवी की यह यात्रा न सिर्फ आस्था का प्रतीक है बल्कि श्रद्धालुओं की आंतरिक शक्ति और विश्वास को भी दर्शाती है, जो हर हालात में मां के दर्शन के लिए तत्पर रहते हैं।