{"_id":"689260ca8c2cbb3421084216","slug":"katra-rain-pilgrims-reached-helicopter-service-suspend-katra-news-c-309-1-sjam1002-102203-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बारिश के बीच माता वैष्णो देवी की यात्रा जारी, हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बारिश के बीच माता वैष्णो देवी की यात्रा जारी, हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित
विज्ञापन
कटड़ा में प्लास्टिक शीट पहन कर और छाते लेकर मां के भवन की ओर प्रस्थान करते श्रद्धालु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में मंगलवार को मिला-जुला मौसम रहा। सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं ने सुहावने मौसम के बीच माता वैष्णो देवी की यात्रा जारी रखी। दोपहर बाद बादल छा गए और हल्की बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट महसूस की गई। त्रिकुटा पर्वत पर गहरी धुंध रहने के कारण हेलिकॉप्टर सेवाएं प्रभावित रहीं।
बारिश के कारण श्रद्धालु बरसाती, छातों और प्लास्टिक शीट्स का सहारा लेकर यात्रा करते दिखे। कुछ श्रद्धालुओं ने भवन तक पहुंचने के लिए घोड़े, पिट्ठू और पालकी का भी सहारा लिया। त्रिकुटा पर्वत पर धुंध होने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा अवरुद्ध रही। दृश्यता कम होने के चलते सुबह से कोई भी उड़ान संचालित नहीं हो सकी। इससे वरिष्ठ नागरिक और बीमार श्रद्धालु परेशान देखे गए। हालांकि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड हेलिकॉप्टर सेवा की बहाली के प्रयास कर रहा है। मौसम में सुधार के साथ सेवा शुरू होने की संभावना है।
भवन की ओर जाने वाला पारंपरिक मार्ग, नया ट्रैक और हिमकोटि मार्ग श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए खुले हुए हैं। सुरक्षा और सफाई व्यवस्था पर श्राइन बोर्ड विशेष ध्यान दे रहा है। मौसम को देखते हुए यात्रियों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे मौसम के बदलाव को देखते हुए जरूरी सुरक्षा इंतजाम जैसे रेनकोट, छाता आदि साथ लेकर चलें। सावधानीपूर्वक यात्रा करें। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और धुंध की संभावना जताई है।