फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, Rain, Mata Vaishno Devi, Helicopter Service Suspend

Udhampur News: कटड़ा में बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, हेलिकॉप्टर सेवा पूरे दिन प्रभावित

विज्ञापन
Katra, Rain, Mata Vaishno Devi, Helicopter Service Suspend
मां वैष्णो देवी का त्रिकूट पर्वत ढूंढ की चपेट में श्रद्धालु बारिश में बरसाती पहनकर भवन की ओर
कटड़ा हेलीपैड से भवन के लिए सभी उड़ानें अस्थायी रूप से बंद रहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। मां वैष्णो देवी की पावन नगरी कटड़ा और त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में शनिवार दोपहर हुई बारिश ने दो दिनों तक चली उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दिलाई। इस मौसमी बदलाव के कारण कटड़ा सहित भवन मार्ग पर मौसम सुहावना हो गया, जिससे देशभर से आए श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली।
बारिश की फुहारों से पहाड़ियों की हरियाली निखर आई और वातावरण भक्तिमय हो उठा। हालांकि, त्रिकुटा पर्वत पर बारिश के साथ घने कोहरे और बादलों की आवाजाही के कारण हेलिकॉप्टर सेवा पूरे दिन बाधित रही। कटड़ा हेलीपैड से भवन के लिए सभी उड़ानें अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ीं, जिससे हेलीकॉप्टर से यात्रा की योजना बनाने वाले श्रद्धालुओं को निराशा हुई। कई श्रद्धालुओं को पैदल मार्ग या फिर घोड़ा, पिठ्ठू और पालकी जैसे वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन ने सभी यात्रा मार्गों को खुला रखा, जिससे हिमकोटि अर्धकुंवारी और प्राचीन मार्गों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रही। इन मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी दुरुस्त रहीं। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और वे ''''जय माता दी'''' के जयघोष के साथ भवन की ओर प्रस्थान करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट लिखे जाने तक मौसम ठंडा बना हुआ था और करीब 18 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन के लिए रवाना हो चुके थे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मौसम की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए यात्रा करने और हेलिकॉप्टर सेवा की अद्यतन स्थिति के लिए अधिकृत हेल्पलाइन या वेबसाइट से जानकारी लेते रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed