{"_id":"6843499aa718a3703806f817","slug":"katra-pilgrims-reaction-katra-news-c-309-1-sjam1002-101973-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: तीर्थ यात्री बोले- अब कटड़ा से सीधा कश्मीर भी जा सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: तीर्थ यात्री बोले- अब कटड़ा से सीधा कश्मीर भी जा सकेंगे
विज्ञापन
झारखंड से दर्शन को आए श्रद्धालु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए शुक्रवार ऐतिहासिक दिन बन गया
- बोले- मां के दर्शन करने के साथ प्रधानमंत्री मोदी के दर्शन भी हो गए, यह हमारा सौभाग्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में माता वैष्णो देवी की यात्रा पर देशभर से आए श्रद्धालुओं के लिए शुक्रवार अविस्मरणीय ऐतिहासिक दिन बन गया। श्रद्धालुओं ने ना सिर्फ मां के दरबार में हाजिरी लगाई बल्कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण सुनने का भी अवसर भी मिला। उन्होंने कहा कि अब हम कटड़ा से सीधा कश्मीर भी जा सकेंगे।
हरियाणा के जींद से माता के दर्शन के कटड़ा पहुंचे नीरज कुमार, आयुष, सुनीता, रोहित, मथुरा के शुभम दुब, पल्लवी, आदित्य, प्रभा दुबे और झारखंड के मुकेश कुमार, सोमकांत, सन्नी व पार्थ ने बताया कि यह उनके जीवन का सबसे यादगार पल था। एक श्रद्धालु ने कहा, हम मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए थे और हमें प्रधानमंत्री मोदी के दर्शन भी हो गए। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कटड़ा से संबोधन में समूचे देशवासियों को जम्मू-कश्मीर में चल रहे विकास कार्यों से अवगत करवाया है। बताया है कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर को विकास और पर्यटन के केंद्र के रूप में बदलने के लिए कृतसंकल्प है।
कटड़ा से कश्मीर के बीच रेल सेवा शुरू होने पर श्रद्धालुओं का कहना था कि अब धर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु कटड़ा से मात्र तीन घंटे में कश्मीर की वादियों तक पहुंच पाएंगे। देशभर से जम्मू-कश्मीर में आने वाले पर्यटकों के लिए यह बहुत अच्छी खबर है। मां वैष्णो देवी के दर्शन के साथ-साथ कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने का अद्भुत अवसर मिलेगा। हरियाणा के जींद के रहने वाले तीर्थ यात्रियों ने कश्मीर के लिए शुरू हुई रेल सेवा की पहला का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पहले हमें वैष्णो देवी के दर्शन के बाद लौटना पड़ता था लेकिन अब हम यहां से सीधे कश्मीर की खूबसूरत वादियों में भी जा सकते हैं। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी।