{"_id":"681e51d201943d48dc024c3b","slug":"katra-news-katra-news-c-10-agr1006-608907-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा संवेदनशील क्षेत्र, हमें किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा संवेदनशील क्षेत्र, हमें किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहना होगा
विज्ञापन
सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन व अन्य प्रशानिक अधिकारी बैठक में मौजूद संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की सुरक्षा और आपातकालीन प्रबंधन पर हुई विस्तृत चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए कटड़ा प्रशासन ने शुक्रवार को आपातकालीन तैयारियों और नागरिक सुरक्षा पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में सिविल डिफेंस, पुलिस प्रशासन, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा और आपातकालीन प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई। सिविल डिफेंस चीफ वार्डन राकेश वज़ीर ने नागरिकों से सतर्क रहने और प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, कटड़ा एक संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए हमें किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहना होगा। प्रशासन ने हर वार्ड और ग्रामीण क्षेत्र में सिविल डिफेंस कमेटियां बनाने का निर्णय लिया। इन कमेटियों के सदस्यों को विशेष प्रशिक्षण और पहचान पत्र दिए जाएंगे, ताकि वे आपात स्थिति में प्रभावी ढंग से सहायता कर सकें।
एएसपी कटड़ा विपिन चंद्रन ने आपातकालीन स्थितियों में सरकारी निर्देशों का पालन करने और सुरक्षित रहने के उपायों पर जानकारी दी।
प्रशासन ने आश्वासन दिया कि सभी आवश्यक सेवाएं सक्रिय हैं और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में एसडीपीओ डॉ. भीष्म दुबे, एसएचओ ख्यातिमान खजुरिया, श्राइन बोर्ड तहसीलदार अनिल चाडक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कटड़ा होटल एसोसिएशन, प्रेस क्लब और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन के प्रयासों का समर्थन किया।