{"_id":"69e93867c92a3fb54200d2ca","slug":"katra-mtv-traffic-challan-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103414-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा में 500 से अधिक वाहनों की जांच, 51 चालान, 18 जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा में 500 से अधिक वाहनों की जांच, 51 चालान, 18 जब्त
विज्ञापन
कटड़ा। मोटर व्हीकल डिपार्टमेंट की टीम ने कटड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। मुख्य फोकस स्कूल परिवहन वाहनों और किराए के वाहनों पर रहा ताकि यात्रियों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
टीम ने विभिन्न स्थानों पर 500 से अधिक वाहनों की गहन जांच की। 51 वाहनों के खिलाफ ई-चालान जारी किए गए जिससे 2,74,700 रुपये की राशि निर्धारित की गई। इसके अलावा 18 वाहनों को जब्त किया गया। इनमें वैन, स्कूल बस, बाइक और ऑटो शामिल है जो सुरक्षा मानकों और दस्तावेजों में खामियां के कारण कार्रवाई की जद में आए।
गंभीर उल्लंघन को देखते हुए आठ वाहन चालकों के डीएल निलंबित करने की भी सिफारिश की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान जारी रहेंगे और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेज रखें।