{"_id":"66e35db3728ad944ce0312c4","slug":"katra-maa-vashno-devi-yatra-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-101250-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कुछ उड़ानें भरने के बाद दिनभर प्रभावित रही हेलिकॉप्टर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कुछ उड़ानें भरने के बाद दिनभर प्रभावित रही हेलिकॉप्टर सेवा
Fri, 13 Sep 2024 03:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजीकरण के बाद 18 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भवन की ओर किया प्रस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। त्रिकुटा भवन क्षेत्र में वीरवार को धुंध छाने के चलते कुछ उड़ानों के बाद हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर प्रभावित रही। वहीं, बैटरी कार और रोपवे सुविधा जारी रही, जिसका श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया है। वहीं, शाम तक 18 हजार से ज्यादा श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
धर्मनगरी क्षेत्र का मौसम साफ रहने के चलते श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। पंजीकरण कक्ष के बाहर दिनभर कतारें लगने के साथ जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालु पैदल, घोड़ा और पालकी के माध्यम से भवन की ओर रवाना होते रहे।
इस माह करीब रोजाना 25 हजार के करीब श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए हैं। वीकेंड के दौरान यात्रा में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकरी के अनुसार बुधवार को 25 हजार श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगाई थी। इसी प्रकार वीरवार शाम छह बजे तक 18,200 श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।